Ind Vs Pak: मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में रविवार को विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 28 अगस्त। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में रविवार को विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में 100 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में आज उनके बल्ले से रनों की बारिश हो सकती है।

कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल इस मुकाबले से पहले तक विराट कोहली ने 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। ऐसे में वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था ऐसा

पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था ऐसा

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं।

जानिए अब तक कितने मुकाबले खेल चुके हैं कोहली

जानिए अब तक कितने मुकाबले खेल चुके हैं कोहली

टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 100 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। साथ ही वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं। कोहली से इस मुकाबले में रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+