IND vs PAK: दोगलापन या मजबूरी? 13 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच, PCB ने किया बड़ा ऐलान
IND vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी (ICC) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। जहां एक ओर पाकिस्तान सरकार ने अपनी पुरुष टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर बैंकॉक में होने वाले 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' में पाकिस्तान और भारत की महिला 'ए' टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
महिला टीमों के बीच होगा मुकाबला (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
पाकिस्तान का यह दोहरा रुख अब खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है। पुरुषों के वर्ल्ड कप को लेकर मचे घमासान के विपरीत पाकिस्तान महिला 'ए' टीम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भारत के खिलाफ उनका मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) या सरकार की ओर से महिला टीम को मैच छोड़ने या विरोध दर्ज कराने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

वर्ल्ड कप खेलने श्रीलंका पहुंची टीम
दूसरी ओर पाकिस्तान की पुरुष टीम कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में कोलंबो पहुंच चुकी है। पीसीबी द्वारा जारी वीडियो में खिलाड़ी वर्ल्ड कप किट में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। रवानगी से पहले कप्तान ने स्पष्ट किया था कि पूरी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के सरकारी फैसले के साथ एकजुट है। पाकिस्तान सरकार का रुख यह है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी।
हालांकि, पीसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस बहिष्कार की जानकारी नहीं दी है, जिससे वैश्विक क्रिकेट संस्था (ICC) तकनीकी और कानूनी उलझन में फंसी हुई है। पाकिस्तान का यह फैसला कि वह नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ तो खेलेगा लेकिन भारत का बहिष्कार करेगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में बहस का विषय है।
Girls in Blue will kick-off their campaign 🆚 UAE 💙
Checkout the schedule and watch the ACC Women's Asia Cup Rising Stars 2026 from Februray 13, LIVE on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #GirlsRising pic.twitter.com/y29viR4SIq
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) February 2, 2026












Click it and Unblock the Notifications