तुम्हारे पास शाहीन है तो हमारे पास अर्शदीप है, युवा पेसर की 'कमर तोड़' बॉलिंग के दीवाने हुए फैंस

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है जहां पर दोनों टीमों ने एक दूसरे पर शिकंजा कसने के अपने-अपने मौके बनाए। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सही साबित कर दिया। अर्शदीप सिंह ने ओवरकास्ट हालातों में मेलबर्न की पिच पर मिल रही स्विंग का भी भरपूर फायदा उठाया और भुवनेश्वर कुमार द्वारा बनाए गए दबाव का भी फायदा लिया।

 फैंस से ही वाहवाही लूटी

फैंस से ही वाहवाही लूटी

उन्होंने अपने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया और फिर पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले मोहम्मद रिजवान को 4 रनों पर चलता कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के दोनों टॉप के बल्लेबाज 15 रनों के स्कोर पर ही गिर गए थे। इस मैच में अर्शदीप ने अपना वह पुराना सारा हिसाब चुका दिया है जिसके लिए फैंस ने उनको काफी बदनाम किया। एशिया कप में कैच छोड़ने के बाद से फैंस के निशाने पर चल रहे अर्शदीप ने इस मैच में फैंस से ही वाहवाही लूटी।

वेल डन अर्शदीप

वेल डन अर्शदीप

फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। फैंस ने 23 साल के इस गेंदबाज को सोशल मीडिया पर काफी सराहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद इरफान पठान ने भी ट्वीट किया है की अर्शदीप पूरी लंबाई की गेंद कर रहे हैं और पाकिस्तान के गेंदबाजों को स्क्वायर की जगह फ्रंट पर खेलने पर मजबूर कर रहे हैं। वेल डन अर्शदीप। आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी कहा है कि आते ही काम शुरू कर दिए? जबकि सनराइजर्स हैदराबाद लिखते हैं- यह है आने का अंदाज। अर्शदीप ने बाबर को पहली गेंद पर ही आउट कर दिया और यह उनकी पहली वर्ल्ड कप बॉल थी।

 'कमर तोड़' बॉलिंग के दीवाने हुए फैंस

'कमर तोड़' बॉलिंग के दीवाने हुए फैंस

एक ट्विटर यूजर कहते हैं कि बदला ले लिया जा चुका है। अगर आपके पास शाहीन है तो हमारे पास भी अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप सिंह की टीम पंजाब किंग्स ने भी अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सराहना की और कहा कि वाकई में रोंगटे खड़े हो गए। एक फैन कहते हैं कि अर्शदीप सिंह केवल दूसरे हाथ से बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वे एक नए बुमराह हैं। एक फैन कहते हैं कि बाबर आजम ने कहते हैं मैं पाकिस्तान का बैकबोन हूं तो इसके जवाब में अर्शदीप ने भी कहां- ले तेरी टीम की कमर ही तोड़ देता हूं।

चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए

चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए

भारत ने इस मुकाबले में काफी दमदार गेंदबाजी के साथ शुरुआत की थी और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती 2 ओवरों में 10 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद अर्शदीप अंतिम ओवरों में गेंद फेंकने आए और उन्होंने तीसरे ओवर में भी विकेट लिया जब आसिफ अली को 2 रनों पर चलता कर दिया। हालांकि उनका आखिरी ओवर खास नहीं गया क्योंकि शाहीन अफरीदी इसमें एक चौका औक एक छक्का लगाने में कामयाब रहे। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए।

भारत को जीत के लिए 160 रनों का स्कोर

भारत को जीत के लिए 160 रनों का स्कोर

इसके अलावा शमी ने इफ्तिकार अहमद को आउट करके भारत को जरूरी सफलता दिला। अहमद काफी तेज पारी खेलते दिख रहे थे और स्पिनरों पर छक्कों की बौछार लगा रहे थे। उन्होंने शमी की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 34 गेंदों पर 4 छक्के लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। फिर हार्दिक पांड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को चलता कर दिया।

हालांकि पाकिस्तान ने भी अंतिम ओवरों में वापसी करते हुए भारत को जीत के लिए 160 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+