Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs PAK मैच से पहले औकात पर आया पाकिस्तान! ICC पर लगाया सबसे गंभीर आरोप, रद्द होगा मुकाबला?

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले क्रिकेट गलियारों में भूचाल आ गया है। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) की पिच को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिससे Ind vs Pak मैच से पहले तनाव चरम पर पहुंच गया है। आइए जानतें हैं पिच विवाद के पीछे की असली कहानी क्या है?

पाकिस्तान ने श्रीलंका में खेले जा रहे हाइब्रिड मॉडल वाले इस वर्ल्ड कप में ग्रुप-ए (Group A) के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार आगाज किया है। लेकिन अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के बाद एक टीवी शो 'गेम ऑन है' में सकलैन मुश्ताक ने India vs Pakistan मैच की पिच को लेकर 'एक्सटर्नल इन्फ्लुएंस' यानी बाहरी दबाव का मुद्दा उठा दिया।

Fakhar Zaman and Babar Azam

IND vs PAK Match: पिच को लेकर किया चौंकाने वाला दावा

सकलैन ने तंज कसते हुए कहा, 'आज की तकनीक और आधुनिक ग्राउंड्समैन के दौर में पिच कभी भी बदली जा सकती है। हमें अच्छी तरह पता है कि ICC किसके प्रभाव में काम करता है।' उनके इस बयान ने सीधे तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ICC के रिश्तों की ओर इशारा कर सनसनी फैला दी है।

IND vs PAK क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच?

फैंस के मन में यह बड़ा सवाल है कि क्या इन गंभीर आरोपों या पाकिस्तान सरकार के पुराने रुख के कारण मैच रद्द हो सकता है? तो इसका जवाब है- बिल्कुल नहीं! सकलैन मुश्ताक जैसे क्रिकेटर्स के निजी बयानों या किसी भी बाहरी आरोप से वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

IND vs PAK: पाकिस्तान की रणनीति पर भी उठे सवाल

सिर्फ पिच ही नहीं, सकलैन ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) की टैक्टिकल प्लानिंग पर भी उंगली उठाई है। चर्चा का मुख्य केंद्र फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) रहे, जिन्हें टीम का इकलौता सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर होने के बावजूद शुरुआती दो मैचों में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।

सकलैन के तर्क की मुख्य बातें:

  • डेथ ओवर्स का डर: सकलैन ने सवाल किया कि अगर भारत के खिलाफ आखिरी ओवर फेंकने की नौबत आई, तो उस्मान तारिक, नवाज या शादाब में से कौन जिम्मेदारी लेगा?
  • नीशम से तुलना: उन्होंने न्यूजीलैंड के जिमी नीशम का उदाहरण देते हुए कहा कि फहीम को आत्मविश्वास देने की जरूरत थी, ताकि वह भारत जैसे बड़े मैच में 20वां ओवर फेंक सकें।
  • उमर गुल और हफीज का समर्थन: पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल और मोहम्मद हफीज ने भी सकलैन की बात का समर्थन करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट फहीम का सही इस्तेमाल करने में नाकाम रहा है।

IND vs PAK Match Update: कोलंबो में 'माइंड गेम्स' शुरू

रविवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले सकलैन मुश्ताक का यह बयान एक सोची-समझी मनोवैज्ञानिक रणनीति (Mind Games) भी हो सकता है। कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनर्स की मददगार होती है, लेकिन सकलैन के आरोपों ने क्यूरेटरों को भी दबाव में ला दिया है।

भारत-पाक मैच कहां खेला जाएगा?

  • वेन्यू: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो।
  • समय: टूर्नामेंट का 27वां मैच शाम 7:00 PM से खेला जाएगा।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: कहां तक पहुंचा पाकिस्तान का विजय रथ?
पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अब तक अपने दोनों मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेले हैं और दोनों में ही फतह हासिल की है:

  • मैच 1 (7 फरवरी): नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक जीत। पाकिस्तान ने यह मैच 3 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में फहीम अशरफ की 11 गेंदों पर 29 रनों की तूफानी पारी ने मैच का पासा पलटा था।
  • मैच 2 (10 फरवरी): अमेरिका (USA) को एकतरफा मुकाबले में 32 रनों से पटखनी दी। साहिबजादा फरहान की 73 रनों की पारी और उस्मान तारिक की घातक गेंदबाजी (3/27) जीत के सूत्रधार रहे।
  • मैच 3 (15 फरवरी): आगामी मुकाबला भारत (India) के साथ, जो कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+