Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND VS PAK: 14 जून को भारत-पाकिस्तान में फिर होगी टक्कर! T20 World Cup 2026 के लिए शेड्यूल हुआ जारी

IND VS PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है। 12 जून से 5 जुलाई के बीच इंग्लैंड और वेल्स के सात मैदानों पर क्रिकेट का यह महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें 33 मैचों के जरिए विश्व विजेता बनने की होड़ में शामिल होंगी। भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा (IND VS PAK T20 World Cup 2026)

इस बार प्रतियोगिता का विस्तार किया गया है, जिसमें 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। मौजूदा वनडे चैंपियन भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है। यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेजबान इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को जगह मिली है।

IND VS PAK 1

इन मैदानों पर खेला जाएगा मुकाबला

टूर्नामेंट के मैच मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड), लीड्स (हेडिंग्ले), साउथैम्पटन, ब्रिस्टल और लंदन के प्रतिष्ठित मैदानों पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 12 जून को एजबेस्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा। नॉकआउट चरण की बात करें तो दोनों सेमीफाइनल क्रमश 30 जून और 2 जुलाई को लंदन के 'द ओवल' मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। विश्व क्रिकेट का शिखर मुकाबला यानी फाइनल 5 जुलाई को 'लॉर्ड्स' के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

तारीख मुकाबला स्थान समय (BST)
12 जून (शुक्रवार) इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन 18:30
13 जून (शनिवार) स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 10:30
13 जून (शनिवार) ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30
13 जून (शनिवार) वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल 18:30
14 जून (रविवार) बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन 10:30
14 जून (रविवार) भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन 14:30
16 जून (मंगलवार) न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल 14:30
16 जून (मंगलवार) इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 18:30
17 जून (बुधवार) ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले 10:30
17 जून (बुधवार) भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले 14:30
17 जून (बुधवार) दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन 18:30
18 जून (गुरुवार) वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 18:30
19 जून (शुक्रवार) न्यूजीलैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 18:30
20 जून (शनिवार) ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल 10:30
20 जून (शनिवार) पाकिस्तान vs बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल 14:30
20 जून (शनिवार) इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 18:30
21 जून (रविवार) वेस्टइंडीज vs श्रीलंका ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30
21 जून (रविवार) दक्षिण अफ्रीका vs भारत ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30
23 जून (मंगलवार) न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30
23 जून (मंगलवार) श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30
23 जून (मंगलवार) ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान हेडिंग्ले 18:30
24 जून (बुधवार) इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 18:30
25 जून (गुरुवार) भारत vs बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 14:30
25 जून (गुरुवार) दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 18:30
26 जून (शुक्रवार) श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 18:30
27 जून (शनिवार) पाकिस्तान vs नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30
27 जून (शनिवार) वेस्टइंडीज vs आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 14:30
27 जून (शनिवार) इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल 18:30
28 जून (रविवार) दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 10:30
28 जून (रविवार) ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30
30 जून (मंगलवार) सेमीफाइनल 1 (TBC vs TBC) द ओवल 14:30
2 जुलाई (गुरुवार) सेमीफाइनल 2 (TBC vs TBC) द ओवल 18:30
5 जुलाई (रविवार) फाइनल (TBC vs TBC) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 14:30

IND vs SA: इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की फ्लॉप फॉर्म की खोली पोल, बाहर करने के सवाल पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+