IND vs PAK Final: सूर्यकुमार यादव ने बताया किसके पास है असली ट्रॉफी? धमाकेदार जीत के बाद खोला राज

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम जीत के बाद ट्रॉफी नहीं लिया। ACC अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफ़ी न लेने के विवाद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को विवाद मानने से साफ़ इनकार कर दिया और बताया कि उनके लिए असली ट्रॉफ़ी क्या है।

'असली ट्रॉफ़ी लोगों का दिल जीतना है' (IND vs PAK Final)

सूर्यकुमार यादव ने इस घटना को एक विवाद कहने के बजाय टीम की भावनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा। अगर आप देखें तो लोगों ने ट्रॉफ़ी की तस्वीरें यहां-वहां पोस्ट की हैं। कप्तान के अनुसार जीत की निशानी महज़ एक ट्रॉफ़ी नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि लेकिन असली ट्रॉफ़ी तब होती है जब आप लोगों का दिल जीतते हैं।

IND vs PAK 1

मैदान पर की गई मेहनत है सबसे बड़ा पुरस्कार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों अपने खेल से विश्वास अर्जित करते हैं। वहीं सपोर्ट स्टाफ ने जो भरोसा उन्होंने दिखाया है और पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग ही असली ट्रॉफ़ी है। सूर्यकुमार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैदान पर की गई मेहनत ही सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने कहा कि असली ट्रॉफ़ी मैदान पर इतने सारे लोगों के काम और प्रयास का परिणाम है।

ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला नहीं था आसान

सूर्यकुमार यादव ने साफ़ तौर पर कहा कि ट्रॉफ़ी लेने से इनकार करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से मैंने कभी नहीं देखा कि किसी चैंपियन टीम ने ट्रॉफ़ी लेने से मना कर दिया। हमारे लिए भी ऐसा करना काफ़ी मुश्किल था, आसान नहीं था। बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले गए और तीनों में ही भारत ने जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+