IND vs PAK: सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को लेकर किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले भारत को दिया जीत का मंत्र

IND vs PAK Sourav Ganguly: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के नए 'मिस्ट्री' स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा है। उनके अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन और रिलीज से पहले रुकने की कला को भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बताया जा रहा है। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इस 'हाइप' से बिल्कुल प्रभावित नहीं हैं।

गांगुली ने उस्मान तारिक पर दिया बड़ा बयान (IND vs PAK Sourav Ganguly)

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गांगुली ने उस्मान तारिक के खतरे को सिरे से खारिज कर दिया। गांगुली ने स्पष्ट रूप से कहा, "कुछ भी कठिन नहीं है। तारिक एक ऑफ-स्पिनर है जो बस रुककर (Pause के साथ) गेंदबाजी करता है। वह पूरी तरह से एक ऑफ-स्पिनर ही है और मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम उसे बहुत अच्छी तरह खेलेगी।

IND vs PAK 1

तारिक को माना जा रहा है पाकिस्तान का 'एक्स-फैक्टर'

गांगुली का यह बयान मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोलंबो की स्पिन-अनुकूल पिच पर तारिक को पाकिस्तान का 'एक्स-फैक्टर' माना जा रहा था। गांगुली का मानना है कि यदि बल्लेबाज हाथ से गेंद छूटने की दिशा पर ध्यान दें, तो यह एक्शन महज एक दिखावा साबित होगा। कोलंबो की परिस्थितियों को देखते हुए कई विशेषज्ञ कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन 'दादा' ने मौजूदा टीम के संतुलन को बनाए रखने की सलाह दी है।

कुलदीप को लेकर कही बड़ी बात

गांगुली के अनुसार भारत को अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ ही मैदान पर उतरना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाने के लिए फिनिशर रिंकू सिंह को बाहर करना सही फैसला नहीं होगा। गांगुली ने कहा कि आपको अपनी बल्लेबाजी की गहराई का भी ख्याल रखना होगा। मुझे लगता है कि भारत को उसी विनिंग कॉम्बिनेशन (विजेता टीम) के साथ जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+