'भारत की बादशाहत अब खत्म होगी, बुरा दिन आएगा', फाइनल से पहले शोएब अख्तर का चैलेंज

IND vs PAK, Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में दो बार भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने अपनी टीम को फाइनल के लिए एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि फाइनल में भारत के दबदबे को भूलो और निडर होकर खेलो।

अख्तर ने दी भारत के दबदबे को खत्म करने की नसीहत (IND vs PAK, Shoaib Akhtar)

बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद शोएब अख़्तर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ़ की और ज़ोर देकर कहा कि उनके पास भारत को हराने की क्षमता है। अख्तर ने पाकिस्तान टीम की मानसिकता पर सवाल उठाया, जिसने अब तक दोनों मैचों में भारत को हावी होने दिया। अख़्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स के शो 'गेम ऑन है' पर कहा कि हमें इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा, जो भारत के इर्द-गिर्द बनाई गई है, उसे तोड़ना होगा। भारत का भी बुरा दिन आएगा। आपको उसी एटिट्यूड के साथ जाना है जो आज बांग्लादेश के ख़िलाफ़ था। भारत से सीधा भिड़ो।

IND vs PAK 1

पाकिस्तान के पास दुनिया के नंबर वन गेंदबाज

अख़्तर ने गेंदबाज़ों को सलाह दी कि वे सिर्फ 20 ओवर फेंकने के बारे में न सोचें, बल्कि विकेट लेने के इरादे से मैदान पर उतरें। उन्होंने कहा कि जब आप उन्हें आउट करने जाओगे, तो भारत को भी एहसास होगा कि उन्हें रन बनाने के लिए लड़ना होगा और उन्हें कोई फ़्री रन नहीं मिलेगा। उन्होंने शाहीन शाह अफ़रीदी और हारिस रऊफ़ की गति का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं, इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

इस खिलाड़ी को आउट करने पर दिया जोर

शोएब अख़्तर ने कहा कि अभिषेक शर्मा को जल्द से जल्द आउट करना होगा। अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे बड़े स्कोरर रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सुपर फोर मैच में 39 गेंदों पर 74 रन की तूफ़ानी पारी खेली थी। अख़्तर ने साफ़ कहा कि हमें अभिषेक को आउट करना होगा, बस यही है। उनका मानना ​​है कि अभिषेक के पहले दो ओवरों में आउट होते ही भारत पर दबाव आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+