IND vs PAK: रोहित शर्मा के बोल्ड होते ही वाइफ रितिका हो गई मायूस, फैंस को भी लगा झटका

IND vs PAK, Rohit Sharma: 242 रनों का पीछा करते हुए भारत को कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दलाई। रोहित ने नसीम शाह के ओवर में लगातार दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा तेज गति से रन बनाकर पाकिस्तान को बैकफुट पर लाना चाहते थे। लेकिन 20 रन बनाने के बाद वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।

रोहित शर्मा लौटे पवेलियन (IND vs PAK, Rohit Sharma)

भारत को पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर फुलर लेंथ गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद स्टैंड में बैठी उनकी वाइफ रितिका सजदेह मायूस हो गई। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय फैंस भी बेहद निराश नजर आये। सोशल मीडिया पर रितिका की तस्वीरें वायरल हो रही है।

Rohit Sharma 1

सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के बीच शतकीय साझेदारी

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और इमाम उल हक की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन हार्दिक पंड्या ने बाबर को आउट करके पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद इमाम का रन आउट होना पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा नुकसान था। सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शानदार साझेदारी कर पारी को संभाला और 104 रन की साझेदारी की।

अक्षर पटेल के विकेट ने बदला मैच

अक्षर पटेल ने रिजवान को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पाकिस्तान के विकेट गिरने की सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें शकील, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जल्द आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जडेजा और हर्षित राणा ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को झटका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+