IND vs PAK: कप्तान रोहित शर्मा से हो गई बड़ी भूल, नहीं मानी दिग्गजों की सलाह, कहीं पड़ न जाएं लेने के देने

IND vs PAK Rohit Sharma: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक को मौका दिया गया है। जबकि भारतीय प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रोहित शर्मा ने विजेता टीम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करना जरूरी नहीं समझा।

वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिला मौका (IND vs PAK Rohit Sharma)

हाल ही में वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। इसके बाद उन्हें वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही थी। कई दिग्गजों ने वरुण चक्रवर्ती को टीम में लेने की मांग की थी।

IND vs PAK 1

दिग्गजों ने जाहिर की थी ये ख्वाहिश

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने के बाद वरुण चक्रवर्ती को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कही थी। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी वरुण चक्रवर्ती को खिलाने की इच्छा जाहिर की थी।

कहीं पड़ न जाएं लेने के देने

दुबई की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी गई है। वरुण चक्रवर्ती जिस तरह के फॉर्म में है, ऐसे में वो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते थे। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स रोहित शर्मा के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+