IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma का बल्ला उगलेगा आग? Dubai में धांसू है कप्तान का रिकॉर्ड
ICC Champions Trophy: भारत बनाम पाकिस्तान जब भी आमने-सामने होते हैं तो इस पल को दुनिया की सबसे रोमांचक क्रिकेट राइवलरी के रूप में जाना जाता है। दोनों टीमें एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में एक्शन के लिए तैयार है! और इस बार दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर भारत का वो खिलाड़ी उतरेगा, जिसका बल्ला इस मैदान पर आग उगलता है।
रोहित शर्मा को ऐसे ही 'दुबई का डॉन' के नाम से नहीं जाना जाता है। इस मैदान पर उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए यह सपना हो सकता है कि वे उन्हें रोक पाएं। 'हिटमैन' ने इस मैदान पर पांच मैचों में 105.66 की औसत से 317 रन बनाए हैं।

IND vs PAK: दुबई में रोहित के नाम 25 चौके और 13 छक्के
क्या आपको पता है कि उनके बल्ले से यहां 25 चौके और 13 छक्के निकले हैं! उनके स्ट्राइक रेट ने भी सभी को चौंका दिया है, जो 90 से ऊपर है। एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड बता रहा है कि दुबई में उनका बल्ला हमेशा रनों का बारिश करता है!
IND vs PAK: रोहित शर्मा एक बार फिर दुबई में रचेंगे इतिहास?
अब भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले में पाक के गेंदबाजों को चुनौती देने के लिए टीम इंडिया के कप्तान तैयार हैं। क्या पाकिस्तान की गेंदबाजी इस बार उन पर लगाम लगा पाएगी, या फिर एक और शानदार पारी के साथ रोहित शर्मा दुबई में इतिहास रचेंगे?
IND vs PAK: 23 फरवरी को होगी सबसे बड़ी टक्कर
रोहित का बैट दुबई में हमेशा खतरनाक साबित होता है और अब जब भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-ऑक्टेन मैच में वो मैदान पर उतरेंगे, तो हर एक रन, हर एक शॉट, और हर एक पल रोमांचक होने वाला है। 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच में रोहित शर्मा की एक और धांसू पारी देखने के लिए तैयार हो जाइए!।
PAK vs IND: भारत स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
PAK vs IND: पाकिस्तान स्क्वाड: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications