'हिंदुस्तान जिंदाबाद', सनी देओल ने धोनी को लगाया गले, भारत-पाक मैच के दौरान का वीडियो वायरल
IND vs PAK MS Dhoni: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। मैच के दौरान स्टेडियम में कई सेलिब्रेटी मैच देखने पहुंचे हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते नजर आये।
सनी देओल ने धोनी को लगाया गले (IND vs PAK MS Dhoni)
यह मैच इस साल टूर्नामेंट का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला मैच होने की उम्मीद है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। इस वीडियो में सनी देओल और धोनी एक साथ मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी से मुलाकात करते समय सनी ने सबसे पहले उन्हें गले लगाया और फिर उनके साथ बैठकर मैच देखना शुरू कर दिया। धोनी और सनी देओल को साथ देखकर सोशल मीडिया पर लगातार हिंदुस्तान जिंदाबाद लिख रहे हैं।

पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी
भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई वोल्टेज मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने संभली शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर मोहम्मद रिजवान की टीम ने धीमी शुरुआत की। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ओवर में पांच वाइड गेंदें फेंकीं और कुल 11 गेंदें फेंकीं। भारत को पहली सफलता हार्दिक पंड्या ने दिलाई।
पंड्या ने किया बाबर आजम को आउट
हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को आउट करके टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई। बाबर ने चौका लगाकर शुरुआत की थी, लेकिन हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी में धैर्य दिखाया और अगली गेंद पर बाबर को शानदार तरीके से आउट किया। बाबर के 23 रन में पांच चौके शामिल थे, लेकिन उनका विकेट लेना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका था। इसके बाद इमाम उल हक भी रन आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने इसके बाद टीम को संभाला।












Click it and Unblock the Notifications