Ind vs Pak: विराट कोहली ने दोहराई रोहित शर्मा की गलती, मैदान पर ही खुशी से झूम उठे पाकिस्तानी खिलाड़ी
एशिया कप के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस मैच में भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया गया।
नई दिल्ली, 28 अगस्त। एशिया कप के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस मैच में भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहले ही ओवर में केएल राहुल का विकेट गंवाना पड़ा। केएल राहुल बिना खाता खोले ही गोल्डन डक का शिकार बन गए।

रोहित शर्मा ने भी बल्ले से किया निराश
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान लय में नजर नहीं आए। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। जिसका नतीजा यह हुआ है कि उन्होंने हवा में शॉट लगा दी और गेंद इफ्तिखार अहमद के हाथों में चली गई। रोहित शर्मा आउट होने के बाद बेहद निराश नजर आए। रोहित के आउट होने से फैंस का दिल भी टूट गया। जबकि पाकिस्तान खिलाड़ियों ने मैदान पर विकेट का जमकर जश्न मनाया।

विराट ने भी दोहराई वही गलती
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली ने भी वही गलती दोहराई। स्पिनर मोहम्मद नवाज ने रोहित के बाद विराट कोहली को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसाने का काम किया। विराट कोहली 34 गेंदों में 35 का स्कोर बनाकर खेल रहे थे। लेकिन नवाज की गेंद को वहां में खेल बैठे और अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली एक बार फिर अपना अर्धशतक लगाने से चूक गए।

पाकिस्तान ने बनाए 147 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान बाबक आजम ने पारी का आगाज चौके के साथ किया था, लेकिन वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।

गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन
गेंदबाजों की बात करें तो भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने का काम किया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 25 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने अपने स्पैल के दौरान 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि आवेश खान ने 2 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहली बार टी-20 के एक पारी में सभी विकेट झटकने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications