Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए केएल राहुल, गेंदबाज ने उखाड़ फेंका स्टंप
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का एशिया कप 2022 में आगाज बेहद निराशाजनक रहा। राहुल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। बड़ी बात यह है कि राहुल लंबे समय बाद भारत की जर्सी पहन मैदान पर उतरे थे
नई दिल्ली, 28 अगस्त। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का एशिया कप 2022 में आगाज बेहद निराशाजनक रहा। राहुल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। बड़ी बात यह है कि राहुल लंबे समय बाद भारत की जर्सी पहन मैदान पर उतरे थे, लेकिन इस मुकाबले में वह गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद का शिकार बन गए। राहुल को नसीम शाह ने आउट किया।

दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हुए राहुल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। केएल राहुल पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर बोल्ड हो गए। चोट के बाद भारतीय टीम की वापसी उम्मीद के बिल्कुल विपरित रही। फैंस को उम्मीद थी कि राहुल पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और राहुल बड़ी पारी तो दूर पहला रन बनाने में भी सफल नहीं हुए।
148 रनों का पीछा कर रहा है भारत
भारत को पाकिस्तान की ओर से 148 रनों का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। रोहित ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर केएल राहुल को स्ट्राइक दिया। लेकिन राहुल इस मौके का फायदा नहीं उठा सकें। राहुल के आउट होने के साथ ही ट्विटर पर केएल राहुल तेजी से ट्रेंड करने लगे।
पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई पाकिस्तान की टीम
इससे पहले पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और टीम 147 रन बनाकर आलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 43 रन बनाने का काम किया। इफ्तिखार अहमद ने भी टीम के लिए अहम 28 रन जोड़ने का काम किया। बता दें कि इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications