IND vs PAK: ग्रुप में मैच देखा तो भरना होगा इतना जुर्माना, NIT श्रीनगर ने स्टूडेंट्स के लिए जारी किया फरमान

एशिया कप 2022 का वह दिन आ ही गया जिसका लगभग हर क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से इंतजार था। आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का वह दिन आ ही गया जिसका लगभग हर क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से इंतजार था। आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मैच को देखने के लिए NIT श्रीनगर ने कुछ कड़े नियम बनाए हैं। अगर स्टूडेंट्स इनका पालन नहीं करते हैं तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

बनाया गया ये नियम

बनाया गया ये नियम

दरअसल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। इन नियमों के तहत हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट ग्रुप बनाकर IND vs PAK मैच को नहीं देख सकते हैं। इसके अलावा कोई भी स्टूडेंट इस मैच से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेगा। यदि कोई भी छात्र ऐसा करता पाया गया तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

DSW ने जारी किया नोटिस

DSW ने जारी किया नोटिस

एनआईटी श्रीनगर के 'डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर' की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, 'छात्रों को पता है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विभिन्न देशों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान/छात्रावास में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करें।'

इतना जुर्माना लगाया जाएगा

इतना जुर्माना लगाया जाएगा

डीएसडब्ल्यू के नोटिस के मुताबिक रविवार के मैच के दौरान स्टूडेंट्स को अलॉर्ट कमरों में ही रहना होगा। छात्रों को एक-दूसरे के कमरे में प्रवेश करने और ग्रुप में मैच देखने की अनुमति नहीं है। यदि उन्हें ऐसा करते हुए पाया गया तो जिन छात्रों को वह विशेष कमरा आवंटित किया गया है उन्हें संस्थान के छात्रावास से निकाल दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी छात्रों पर कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि 2016 टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत वेस्टइंडीज से हार गया था। इसके बाद हॉस्टल में स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई थी और संस्थान कई दिनों तक बंद रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+