IND vs PAK: कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, धांसू रिकॉर्ड बना पाकिस्तान को 241 पर किया आउट

IND vs PAK: भारतीय टीम के खिलाफ बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। टॉस जीतकर रिज़वान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की।

कुलदीप यादव ने पाक गेंदबाजों को बांधकर रखा और खुद के खाते में एक कीर्तिमान भी जोड़ लिया। कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हासिल कर लिया। एक विकेट लेते ही उन्होंने अनोखा कीर्तिमान बना डाला।

ind vs pak

दरअसल कुलदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किये। सलमान आगा को आउट करते ही वह इस कीर्तिमान तक पहुँच गए। इसके बाद उनको दो विकेट और भी मिले। पाकिस्तानी टीम के लिए सऊद शकील के बल्ले से रन देखने को मिले।

टॉस जीतकर रिजवान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन ज्यादा बेहतरीन शुरुआत नहीं कर पाए। बाबर आज़म और इमाम उल हक ने शुरुआत की और बाबर आज़म 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके बाद इमाम उल हक 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

IND vs PAK: पाक के लिए किसने बनाए रन

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद पाक के लिए सऊद शकील और रिजवान ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शकील ने फिफ्टी जड़ी और 62 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। रिजवान अर्धशतक के करीब जाकर 46 रनों पर आउट हो गए। यहाँ से कुछ विकेट और गिरे। बाद में खुशदिल शाह क्रीज पर टिके।

IND vs PAK: अंत में ऑल आउट हुई पाक टीम

खुशदिल शाह अंतिम बल्लेबाज के रूप में हर्षित राणा का शिकार बने। वह अंतिम गेंद पर आउट हुए। वह 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके साथ ही पाकिस्तानी टीम 241 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+