BCCI ने 'लीक' कर दी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11! इतना बड़ा हिंट देखकर फैंस खुश
दुबई, 27 अगस्त: हर गुजरते दिन के साथ एशिया कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चाएं तेज होती जा रही है। फैंस का मानना है कि एशिया कप में खेलने वाली टीम काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भी दिखाई देने जा रही है। भारत को पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है लेकिन ऐसा लगता है इससे पहले ही बीसीसीआई ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन लीक कर दी है। (कवर फोटो सौजन्य- indiancricketteam इंस्टाग्राम)

इतना बड़ा हिंट
टीम इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जो फैंस का दिमाग घुमा रही है।
बीसीसीआई ने तस्वीरों की एक श्रंखला शेयर की जहां पर टीम इंडिया को शुक्रवार को दुबई में नेट सेशन करते हुए देखा जा सकता था। इस दौरान 10 तस्वीरें शेयर की गई और फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि बीसीसीआई ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का संकेत दे दिया है।

'लीक' हुई भारत की प्लेइंग 11!
तस्वीरों को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह है।
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस निश्चित तौर पर यह कह सकते हैं कि शायद यह भारत की प्लेइंग इलेवन होने जा रही है जो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। फैंस ने इस तरह की टिप्पणियां की है। उनका ये भी मानना है कि बीसीसीआई ने प्लेइंग इलेवन को लिख कर दिया है।

जो खिलाड़ी नहीं दिखे वे इस प्रकार हैं-
इन खिलाड़ियों के अलावा एशिया कप में जो बाकी प्लेयर खेल रहे हैं वे दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई हैं। इसके अलावा भारत ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी रखा है जिसमें अक्षर पटेल, श्रेयस अयर, दीपक चाहर मौजूद हैं।
देखना होगा क्या यही प्लेइंग इलेवन उतारती है टीम
देखना होगा बाबर आजम की पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम क्या यही प्लेइंग इलेवन उतारती है या इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। पाकिस्तान ने पिछली बार भारत से T20 वर्ल्ड कप 2021 में मुकाबला किया था जहां बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान की जबरदस्त पारियों के दम पर पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। भारत ग्रुप ए में फिर अगला मुकाबला हांगकांग से खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications