IND vs PAK: कोहली ने शतक जड़ दिलाई जीत, भारत ने ले लिया 2017 का बदला, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर?

IND vs PAK, Champions Trophy: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। पाकिस्तान पर एक बार फिर विराट कोहली अकेले भारी नजर आये। विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ अपना फॉर्म हासिल किया और भारत को एक यादगार जीत दिला दी। भारत ने इसके साथ ही साल 2017 फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है।

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर?

न्यूजीलैंड के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो हार के साथ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गई है। पाकिस्तान को अब अपना अगला और आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान कर रही है। लेकिन महज 5 दिनों के अंदर अब पाकिस्तान की टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है।

Champions Trophy 1

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया निराश

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने एक बार फिर काफी धीमी बल्लेबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। कप्तान मोहम्मद रिजवान भी लंबे समय तक मैदान पर फंसे हुए नजर आये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय फैंस की ख्वाहिश हुई पूरी

पांच साल पहले पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था। इसके बाद से ही लगातार भारतीय फैंस को पाकिस्तानी उस हार की याद दिलाते रहे हैं। ऐसे में करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की ख्वाहिश थी कि भारत पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में हराये। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फैंस की ये ख्वाहिश पूरी कर दी। बता दें कि पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक से काफी उम्मीदें थी। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+