IND vs PAK: 'पाकिस्तान की हरकतें क्रिकेट को बर्बाद कर रही हैं', राजीव शुक्ला ने बताया BCCI का प्लान?
IND vs PAK Match Latest Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारत के मुकाबले से हटने के पाकिस्तान के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को पाकिस्तान के इस कदम को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि इस तरह के चुनिंदा बहिष्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना, साख और आर्थिक सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।
बीसीसीआई से मिलेगा आईसीसी को साथ (IND vs PAK Match Latest Update)
राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में आईसीसी (ICC) द्वारा दी गई सख्त चेतावनी पूरी तरह से उचित है। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने खेल भावना और टूर्नामेंट की महत्व को देखते हुए एक बयान जारी किया है। बीसीसीआई आईसीसी के इस रुख से पूरी तरह सहमत है। शुक्ला ने यह भी साफ किया कि भारतीय बोर्ड इस मुद्दे पर आईसीसी के साथ औपचारिक चर्चा होने तक स्वतंत्र रूप से कोई अलग टिप्पणी नहीं करेगा।

पाकिस्तान ने किया मैच बायकॉट करने का ऐलान
पाकिस्तान का यह फैसला मुख्य रूप से बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद उपजी राजनीतिक परिस्थितियों का परिणाम माना जा रहा है। गौरतलब है कि आईपीएल में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अनुबंध नहीं मिलने और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके समर्थन में अब पाकिस्तान ने भी 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
मैच नहीं होने पर क्या होगा?
इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी चिंता जताई है। उन्होंने खेल में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े घटनाक्रम के बाद उपजे विवाद ने खेल को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां केवल क्रिकेट का ही नुकसान हो रहा है। नियमों के अनुसार यदि पाकिस्तान टॉस के समय मैदान पर नहीं उतरता है, तो टीम इंडिया को 'वॉकओवर' दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications