जीत के बाद Amitabh Bachchan ने कर दी शोएब अख्तर की बोलती बंद, भयंकर ट्रोल कर बोले- दुश्मन को लड़खड़ा दिया

IND vs PAK Amitabh Bachchan roasts Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत ने पूरे देश को जश्न में डुबो दिया। इस जश्न में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए और उन्होंने अपने अंदाज़ में पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर को मज़ेदार ढंग से ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

शर्मा और बच्चन में अख्तर कंफ्यूज (IND vs PAK Amitabh Bachchan roasts Shoaib Akhtar)

पूरा मामला शोएब अख्तर के एक टिप्पणी से शुरू हुआ, जहां वह 'गेम ऑन है' शो पर भारत की बल्लेबाजी पर बात कर रहे थे। शो के दौरान अख्तर ने गलती से क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम लेने के बजाय एक्टर अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया। अख्तर ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है... तो मध्य क्रम का क्या होगा? उनके मध्य क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

IND vs PAK 1

अख्तर को अमिताभ ने किया ट्रोल

अख्तर की इस गड़बड़ी ने तुरंत फैंस ध्यान खींचा और यह वीडियो वायरल हो गया। भारत की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इस गलती को लपका और एक मज़ेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जीत गये !! ..शानदार खेले अभिषेक बच्चन' .. उधर ज़बान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग, ब़लिंग फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को !! बोलती बंद !! जय हिन्द !!

अभिषेक बच्चन ने भी दिया था जवाब

इस पोस्ट का सीधा मतलब था कि जहां एक तरफ़ शोएब अख्तर की ज़ुबान लड़खड़ाई। वहीं दूसरी तरफ भारत ने पाकिस्तान को लड़खड़ा दिया। इससे पहले मैच से पहले एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी मज़ाक में इसका जवाब देते हुए कहा था कि सर, पूरे सम्मान के साथ... नहीं लगता कि वे वह भी कर पाएंगे! और मैं तो क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं।

भारत को मिली रोमांचक जीत

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया फ़ाइनल रोमांच से भरा था। एक समय पाकिस्तान 12.4 ओवर में 113/1 रन बनाकर मज़बूत स्थिति में था, जिसमें साहिबजादा फरहान (57) और फखर ज़मान (46) के अर्धशतक शामिल थे। लेकिन, कुलदीप यादव (4 विकेट) की शानदार गेंदबाज़ी ने मैच का रुख पलट दिया और पाकिस्तान के आखिरी नौ विकेट केवल 33 रन पर गिर गए। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 5 विकेट से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+