IND vs NZ: क्या वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में रिजर्व डे होने के बाद भी कटेंगे ओवर? ICC ने लागू किये 2 नियम

IND vs NZ, Semifinal Rain: वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक वर्ल्ड कप के इस संस्करण में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। टीम इंडिया धांसू फॉर्म में है।

सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए बारिश की स्थिति के लिए आईसीसी ने पहले ही इंतजाम किया हुआ है। बारिश आने पर रिजर्व डे का विकल्प मौजूद है। अंतिम तीन मैचों के लिए ही रिजर्व डे है। इससे पहले लीग चरण के मैचों में रिजर्व डे का ऑप्शन नहीं था।

india vs new zealand

बारिश के बाद रिजर्व डे होने पर भी कटेंगे ओवर?

रिजर्व डे होने पर मैच को अगले दिन शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या रिजर्व डे होने पर भी बारिश के बार ओवरों में कटौती की जाएगी? इसका जवाब हाँ है। बारिश के बाद भी अम्पायरों का प्रयास यही रहेगा कि पहले दिन ही मैच पूरा किया जाए।

मैच पूरा कराने के लिए अम्पायर पहले दिन ओवर काटकर इसे पूरा करवा सकते हैं। पहले दिन मैच के दौरान अगर 19 ओवरों का खेल हो गया और बारिश से खेल रुक गया, तो ओवर काटे जाएंगे। इस स्थिति में 46 ओवरों का मैच उसी दिन कराते हुए सेमीफाइनल पूरा कराने का प्रयास होगा।

ओवर काटकर 46 ओवरों का मैच कराने का फैसला लेने के बाद अगर 1 ओवर डाल दिया जाए और बारिश से आगे खेल नहीं हुआ, तो अगले दिन भी इतने ओवरों का खेल होगा। रिजर्व डे में भी दोनों टीमें 46-46 ओवरों का मैच ही खेलेगी।

आईसीसी का एक और तरीका है, जिसमें 50 ओवरों का खेल कराने का प्रयास होगा। अगर पहले दिन बारिश के बाद 46 ओवरों का मैच निर्धारित होता है और गेंद नहीं डाली जाती। इसके बाद बारिश से खेल रद्द होता है, तो अगले दिन पूरे 50 ओवर का खेल होगा। गेंद डालने के बाद कटे हुए ओवरों का खेल होगा। गेंद डालने से पहले फिर से बारिश आए और गेम नहीं होता है, तो 50 ओवरों का खेल अगले दिन होगा। अगले दिन भी बारिश होती है, तब फिर ओवर काटने का विकल्प रहेगा।

आईसीसी ने वर्ल्ड कप प्लेइंग कंडीशंस में इन दोनों परिस्थितियों के बारे में साफ़ उल्लेख किया है। हालांकि मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में बारिश का खलल शायद नहीं देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+