IND vs NZ: कौन जीतेगा पहला T20, इस पिच पर बनेगा कितना स्कोर, कौन होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होने जा रही है जिसका पहला मुकाबला 27 जनवरी को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया ही एक बार फिर जीत की दावेदार के तौर पर उतरेगी।

भारत और न्यूजीलैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। जहां टीम इंडिया वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद ये सीरीज खेलेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की नजर वनडे में की गई गलतियों को टी20 फॉर्मेट में दोहराने से बचने की होगी। वनडे सीरीज में दो मुकाबले ऐसे थे जहां न्यूजीलैंड थोड़ा जोर लगाता तो मैच पलट सकता था। अब टी20 में सुधार की गुंजाइश है लेकिन उनके सामने वो भारतीय टीम है जो घरेलू सीजन में हरानी लगभग असंभव दिखाई दे रही है। सीरीज का पहला मैच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स, रांची में होने जा रहा है।

रांची में शुरू होगा क्रिकेट का फटाफट मुकाबला
भारतीय टीम इस सीरीज में पूरी तरह से फ्रेश दिखाई देगी क्योंकि सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी के बाद कई युवा खिलाड़ी जुड़ जाएंगे। शुभमन गिल टॉप फॉर्म में चल रहे हैं, पृथ्वी शॉ की लंबे समय बाद वापसी हुई है उनकी घरेलू फॉर्म भी लाजवाब रही है। दीपक हुड्डा और ईशान किशन लगातार प्लेइंग 11 में जगह मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किशन मिडिल ऑर्डर में खास नहीं कर पा रहे हैं तो देखना होगा ओपनिंग संयोजन कैसा रहेगा। कीपर की तौर पर जितेश शर्मा भी एक सनसनी से कम नहीं हैं।

मैच टाइमिंग, पिच की जानकारी
यहां एक बार फिर से हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे जो एक ऑलराउंडर के तौर पर अब पूरी तरह से मैच्योर लग रहे हैं। टी20 के बाद वनडे क्रिकेट में वे भी वे हरफनमौला प्रदर्शन की धाक जमा चुके हैं। गेंदबाजी में शिवम मावी, अर्शदीप सिंह जैसे युवा भी मौके की तलाश में हैं।
मैच का समय- 27 जनवरी, शाम 7:00 बजे IST
टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग: टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार
पिच कैसी होगी-
रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स की पिच आमतौर पर स्पिनरों के पक्ष में झुकी रहती है जहां बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलते। देखना होगा टीम इंडिया के बल्लेबाज यहां कैसे टैकल करते हैं क्योंकि यहां पर डेढ़ सौ स्कोर भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कौन होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
इस मैच में सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज में और कुलदीप यादव गेंदबाजी में चमक बिखेर सकते हैं। यादव ने वनडे सीरीज में सफलता नहीं पाई है लेकिन वे टी20 में फिर से अपनी मास्टरक्लास दिखाने के लिए आतुर होंगे। उनका चयन टेस्ट सीरीज के लिए भी किया गया है इसलिए मल्टीफॉर्मेट में रन बनाना उनके लिए बेहद जरूरी है। कुलदीप के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है क्योंकि उन्होंने जब से टीम इंडिया में वापसी की है तब से विकेट लेने वाले गेंदबाज की तरह दिख रहे हैं। पिच स्पिनरों की मददगार है तो यादव ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

मैच की भविष्यवाणी-
इन सब फैक्टर्स को समझने के बाद हम कह सकते हैं कि भारत को मैच जीतने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हार्दिक टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करना चाहेंगे। कीवी अगर पहले बैटिंग के दौरान बेहतर भी खेलते हैं तो भी स्कोर 150 के आसपास रहने की उम्मीदें हैं। वहीं भारतीय टीम अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो वह 160 से पौने दो सौ तक स्कोर की खींचने की पूरी कोशिश करेगी जो विनिंग टोटल साबित होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications