टॉम लैथम के धुआंधार शतक से 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले टॉप बल्लेबाज बने

भारत के खिलाफ ऑकलैंड एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने टी20 क्रिकेट के अंदाज में खेलते हुए धमाकेदार शतक जमाया। लैथम शतक के बाद क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। शतक के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी नाथन एस्टल का 23 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया (Photo Credit: Twitter)

Recommended Video

    IND vs NZ: Latham और Williamson की साझेदारी से टूटे वनडे के बड़े रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    भारत के खिलाफ उच्चतम वनडे स्कोर

    भारत के खिलाफ उच्चतम वनडे स्कोर

    लैथम न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे में उच्चतम स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 23 साल पहले 1999 में खेलते हुए नाथन एस्टल ने राजकोट वनडे में 136 गेंदों में 120 रन बनाए थे। यह किसी भी कीवी बल्लेबाज का भारत के विरुद्ध सर्वाधिक वनडे स्कोर था लेकिन अब नाथन एस्टल को पछाड़ते हुए टॉम लैथम इस स्थान पर काबिज हो गए हैं।

    भारत के खिलाफ तेज शतक वाले दूसरे कीवी

    भारत के खिलाफ तेज शतक वाले दूसरे कीवी

    टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज शतक की रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपना नाम शामिल करा लिया। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो कीवी टीम की तरफ से भारत के खिलाफ दूसरा तेज शतक है। उनसे आगे क्रिस कैर्न्स का नाम आता है जिन्होंने क्राइस्टचर्च में 1999 में 75 गेंदों में शतक जमाया था।

    टॉम लैथम ने टी20 के अंदाज में बैटिंग की

    टॉम लैथम ने टी20 के अंदाज में बैटिंग की

    हालांकि यह एकदिवसीय मैच था लेकिन टॉम लैथम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने टी20 क्रिकेट के अंदाज में बैटिंग की। हालांकि उन्होंने सेट होने के बाद ऐसा किया। कीवी टीम की जीत तक उन्होंने 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाए। अहम बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 140 के करीब था। आम तौर पर इस तरह का स्ट्राइक रेट टी20 प्रारूप में होता है। इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के 306 रनों का पीछा करते हुए 17 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। लैथम के साथ केन विलियमसन नाबाद 94 रन बनाकर क्रीज पर थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+