IND vs NZ: भारतीय टीम से आई खौफनाक खबर, मैच विनर खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर, दिग्गज को मौका

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के गलियारों में इस समय जश्न का माहौल होना चाहिए था क्योंकि टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। विशाखापट्टनम में होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले भारतीय कैंप से ऐसी डरावनी खबर आई है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

टीम इंडिया की सबसे उभरती हुई उम्मीद और मिडिल ऑर्डर के धांसू खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हाल ही में वर्मा की सर्जरी हुई थी, वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। तिलक का इस तरह अचानक बाहर होना न केवल टीम के संतुलन को बिगाड़ रहा है, बल्कि वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनके करियर पर भी अनिश्चितता के काले बादल मंडराने लगे हैं।

ind vs nz

वर्मा के बाहर होने पर श्रेयस अय्यर को लेकर स्थिति साफ़ हो गई है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम में बरकरार रखा है। सवाल यह भी है कि तिलक वर्मा क्या वर्ल्ड कप से भी बाहर हो जाएंगे। उस कंडीशन में श्रेयस अय्यर को रखा जाएगा, या अन्य किसी प्लेयर को मौका मिलेगा। तिलक की इंजरी पर बीसीसीआई की चुप्पी ने इस मामले को और भी ज्यादा सनसनीखेज बना दिया है।

तीन मैचों के लिए थे अय्यर (IND vs NZ)

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। रविवार को तीसरा मैच समाप्त होने के बाद तिलक वर्मा की वापसी को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। आने वाले दो मैचों में भी श्रेयस अय्यर ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनको मौका शायद ही मिल पाए।

टीम इंडिया ने जीती सीरीज (IND vs NZ)

टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में तीन जीतकर सीरीज पर पहले से ही कब्जा जमा लिया है, अब बचे हुए दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए कीवी टीम का बुरी तरह से सूपड़ा साफ़ करने का प्रयास रहेगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया धमाकेदार अंदाज दिखाकर अन्य टीमों में खौफ पैदा करने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+