भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 में कौन बादशाह? टॉप 5 बल्लेबाजों में किसने बनाए सर्वाधिक रन?

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज की उम्मीद है। क्या आप जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

इस सूची में भारत के तीन और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों का नाम शामिल है। सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा दोनों ही अब टी20 नहीं खेल रहे हैं।

rohit sharma

सूर्यकुमार यादव

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 T20I मैचों में 526 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 111 रन रहा। सूर्यकुमार ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 51 चौके और 29 छक्के निकले हैं। 170.22 का स्ट्राइक रेट बताता है कि वह इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कितनी तेजी से रन बनाने में सक्षम रहे हैं।

रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 T20I मैचों में 511 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन रहा, जबकि उन्होंने छह अर्धशतक लगाए। रोहित के नाम 37 चौके और 27 छक्के दर्ज हैं।

टिम साइफर्ट

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 16 T20I मैचों में 477 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन है। साइफर्ट के नाम पांच अर्धशतक हैं और उन्होंने 41 चौके तथा 26 छक्के लगाए हैं। 152.88 का स्ट्राइक रेट उन्हें इस सूची के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शामिल करता है।

कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 12 T20I मैचों में 426 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन है। मुनरो ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। उनके नाम 32 चौके और 24 छक्के हैं। उनका औसत 38.72 रहा, जो इस सूची में सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे ज्यादा है।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 13 T20I मैचों में 419 रन बनाए हैं। केव विलियमसन भी अब रिटायरमेंट लेकर जा चुके हैं, आने वाले समय में उनसे आगे कोई अन्य बल्लेबाज हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+