संजू सैमसन को लेकर शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, बताया दूसरे वनडे में इस वजह से नहीं खिलाया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से संजू सैमसन को बाहर रखा गया। सैमसन के फैन्स इस निर्णय से भड़क गए और सोशल मीडिया पर एक अभियान चला दिया। सैमसन के साथ नाइंसाफी होने की बातें भी सामने आई। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने सैमसन को टीम से बाहर रखने का कारण बताया है।

Shikhar Dhawan
शिखर धवन ने कहा "हम टीम में छठा गेंदबाज चाहते थे। इसलिए दीपक हूडा टीम में आए और सैमसन को बाहर रखा गया। चाहर को टीम में शामिल किया गया क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह स्विंग करा सकते हैं। हमारे कुछ खिलाड़ी रेस्ट पर हैं लेकिन तब भी यह टीम मजबूत है। इससे हमारी टीम की गहराई नज़र आती है।"
मैच रद्द होने पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया
हैमिल्टन वनडे मैच में लगातार बारिश देखी गई और मुकाबला रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया कुछ देर बैटिंग करने के लिए मैदान पर गई थी। मैच रद्द होने को लेकर धवन ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं होता, हमें इंतजार ही करना होता है। हम मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तीसरे मैच की तरफ देख रहे हैं। मैं इस पिच से काफी हैरान हुआ, मुझे लगा कि गेंद सीम होगी लेकिन पिछले मैच की तरह इसमें कुछ नहीं था। सतह बैटिंग करने के लिए अच्छी थी और शुभमन गिल को इस तरह से प्रदर्शन करते देखना काफी उत्साहजनक था।
भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें
ऑकलैंड एकदिवसीय मैच में हार के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया सीरीज में पीछे चल रही है। दूसरा मैच रद्द होने के कारण अब चीजें और कठिन हुई हैं। अगले मुकाबले में टीम इंडिया को किसी भी स्थिति में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम के ऊपर अब दबाव भी होगा। स्थिति करो या मरो वाली होगी।

Recommended Video

    IND vs NZ: Sanju Samson को Playing 11 से किया बाहर, BCCI से नाराज हुए Fans |वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+