IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत पक्की, इस भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी

IND vs NZ Semifinal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में महज एक दिन का समय बचा है। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। टीम इंडिया धाकड़ फॉर्म में है।

साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था। टीम इंडिया को हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने जीत को लेकर भी बड़ी प्रतिक्रिया दी।

indian team

क्रिकबज से बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कीवी टीम जल्दी ही आउट करना चाहेगी। अगर रोहित शर्मा खड़े रहे तो भारतीय टीम की इस सेमीफाइनल में जीत पक्की है। कार्तिक ने कहा कि अब तक रोहित शर्मा जो काम करते हुए आए हैं, वही काम अब भी करेंगे।

कार्तिक ने यह भी कहा कि सेमीफाइनल मैच का दबाव एकदम अलग ही होता है। अब तक टीम इंडिया ने निश्चित रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुंबई में भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए काफी फैन्स आने वाले हैं। उनके सामने भारतीय टीम अच्छा करना चाहेगी और इस मैच का आनन्द उठाएगी।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अब तक वर्ल्ड कप में धाकड़ प्रदर्शन किया है। लीग चरण में भारत ने सभी 9 मैचों में अपना डंका बजाते हुए जीत दर्ज की है। सामने आई सभी टीमों को टीम इंडिया ने पराजित होने पर मजबूर कर दिया। कार्तिक का कहना भी सही है क्योंकि सेमीफाइनल से टूर्नामेंट एक नए फॉर्म में आ जाता है।

न्यूजीलैंड की टीम संतुलित है। गेंदबाज और बल्लेबाज फॉर्म में हैं। लीग चरण में भारतीय टीम के सामने कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि इस मैच में न्यूजीलैंड किस रणनीति के तहत मैदान पर उतरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+