'जेहनी तौर पर मैं धोनी और फ्लेमिंग जैसा हूं', T20 सीरीज के लिए तैयार है ये 'कूल माइंड' ऑलराउंडर

वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना टी20 सीरीज में करने जा रही है। पहला मैच रांची में होगा जहां धोनी का होमग्राउंड भी है। ये ऑलराउंडर में सीएसके में धोनी और प्लेमिंग के तहत खेला है।

 MS Dhoni

दुनिया का शायद ही कोई खिलाड़ी ऐसा हो जो धोनी की कप्तानी और लीडरशिप के तिलिस्म से बच पाया होगा। आईपीएल में भी जिनको धोनी की कमान में खेलने को मिल गया उसको उन्होंने यागदार और सीखने वाले पल के तौर पर संजो कर रख लिया। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर जो बाए हाथ के स्पिनर हैं और बैटिंग भी ठीक-ठाक करने की कोशिश करते हैं। न्यूजीलैंड अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत से खेलने जा रहा है जहां सेंटनर कप्तान होंगे और उनका कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में बिताया गया समय अब काम आएगा।

 'वे बहुत ठंडे और बहुत ही शांत स्वभाव के हैं'

'वे बहुत ठंडे और बहुत ही शांत स्वभाव के हैं'

सेंटनर नियमित कप्तान केन विलियमसन की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल भी भारत में एक टी20 मुकाबले में कमाल संभाली थी।

सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व सेंटनर ने कहा, "यदि आप उन दोनों (धोनी और फ्लेमिंग) को देखते हैं, तो वे बहुत ठंडे और बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, जो मुझे पसंद है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भी दिमागी तौर पर ऐसा ही हूं। एमएस (धोनी) के अंडर में और उनके साथ काम करना पिछले कुछ वर्षों से काफी अच्छा अनुभव रहा है।

 मैच रांची में होगा जो धोनी का घर भी है

मैच रांची में होगा जो धोनी का घर भी है

इस मैच रांची में होगा जो धोनी का घर भी है। इस बारे में सेंटनर का कहना है, "मुझे लगता है कि उनके घरेलू मैदान पर वापस आना भी अच्छा है। और फ्लेमिंग भी बहुत ही संतुलित है और काफी रिलेक्स इंसान हैं और यही हम अपनी टीम के मौजूदा सेट-अप में भी करने की कोशिश करते हैं।"

विश्व कप के साल में वनडे को टी20 से ज्यादा तरजीह दी जाती है। लेकिन सैंटनर ने टी20 सीरीज के बारे में कहा कि देश के लिए हर मैच खेलना सम्मान की बात है।

वनडे सीरीज के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहेंगे

वनडे सीरीज के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहेंगे

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में जिस तरह से बड़े स्कोर बन रहे हैं, आप जानते हैं कि यह टी 20 से बहुत अलग नहीं है। इसलिए, इस साल टी20 क्रिकेट में अनुभव वैसा ही होगा जैसा हमें वनडे सीरीज में मिला था, जहां हमने कुछ बड़े स्कोर और अच्छी हिटिंग देखी थी।"

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज हार गया था और वह भी 3-0 से लेकिन इस दौरान भी कुछ ऐसे पल थे जहां कीवी अच्छा करते दिखाई दिए। बस वे दबाव में लय को आगे नहीं बढ़ा सके। खासकर पहला मैच न्यूजीलैंड जीत सकता था और तीसरे मैच में भी वे एक समय वे टक्कर देने लगे थे। ऐसे में सेंटनर क्लीन स्वीप के बावजूद कुछ सही अनुभवों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

थोड़ी नर्वसनेस भी है

थोड़ी नर्वसनेस भी है

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वह दबाव में शांत रहना जारी रखेंगे जबकि वह टीम की अगुवाई कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे लगता है कि यह मेरा स्वभाव है, और कुछ समय से ऐसा ही है। लेकिन जाहिर तौर पर थोड़ी नर्वसनेस भी है और भारत में एक और सीरीज की कप्तानी करना बहुत ही रोमांचक है - इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए, निश्चित रूप से इसे लेकर उत्साहित हूं और इसमें कोई शक नहीं कि यह एक चुनौती होगी।"

Recommended Video

    MS Dhoni ने अपनी फिल्म का अनाउंसमेंट का वीडियो किया जारी, देखकर आ जाएगा मजा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+