IND vs NZ Live Scorecard: न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 1-0 से जमाया कब्जा, तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है।
IND vs NZ (भारत बनाम न्यूजीलैंड) Live Scorecard News Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक मैच का रिजल्ट हासिल करने के लिए कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी था। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में ऑल-आउट होकर 219 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

इस मैच पर भी बारिश का साया पड़ा है। भारत का ये न्यूजीलैंड टूर पूरी तरह बारिश से प्रभावित रहा है। टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी जबकि वनडे सीरीज में 0-1 से पीछा चल रहा है। शिखर धवन की अगुवाई में खेली जा रही सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश के चलते नहीं हुआ।
गीली ऑउटफील्ड के कारण टॉस थोड़ी देर से शुरू हुआ जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मैच से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ और पढ़ते रहिए लाइव ब्लॉग-












Click it and Unblock the Notifications