'विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी20 टीम से बाहर करना आसान काम नहीं,' अहम व्यक्ति का दावा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

IND vs NZ: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इससे पहले यह दोनों श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। T20 वर्ल्ड कप के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों को सबसे छोटे प्रारूप से पूरी तरह से बाहर किया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई बयान अभी तक नहीं आया है कि इन दोनों को भविष्य में 20 टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विराट और रोहित को बाहर करना मुश्किल
इंडिया न्यूज़ स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की T20 टीम में अनुपस्थिति मेरे लिए भी एक रहस्य है। उन दोनों के बारे में कोई अधिकारी जानकारी नहीं आई। मेरा मानना है कि नई चयन समिति ने जरूर इन दोनों खिलाड़ियों से बात की होगी। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता, वे दोनों काफी बड़े खिलाड़ी हैं। दोनों को बाहर करना इतना आसान नहीं है।

श्रीलंका के खिलाफ पांड्या थे कप्तान
श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने अपना काम काफी अच्छी तरह से किया था। भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित और कोहली को भविष्य में टी-20 प्रारूप में शायद ही खिलाया जाए। कुछ रिपोर्ट्स में भी इन बातों का जिक्र है कि युवाओं को मौका देने के लिए बीसीसीआई सीनियरों को सबसे छोटे प्रारूप से बाहर रखना चाहती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications