IND vs NZ: रोहित शर्मा हिट तो हार्दिक पंड्या सुपर फ्लॉप, जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज शुक्रवार 18 नवंबर से होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को पीछे छोड़ अब एक नई शुरुआत करना चाहेगी।

Hardik Pandya performance against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज शुक्रवार 18 नवंबर से होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को पीछे छोड़ अब एक नई शुरुआत करना चाहेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

पंड्या का रिकॉर्ड है बेहद खराब

पंड्या का रिकॉर्ड है बेहद खराब

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। पंड्या ने 2016 से 2021 तक कीवी टीम के खिलाफ आठ टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने आठ मैचों में 64 रन बनाए हैं। जबकि गेंद से भी वह बेअसर ही रहे हैं और सिर्फ 4 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 23 रन है। 8 मैचों में पंड्या के बल्ले से 10.66 की औसत के साथ 64 रन निकले हैं।

रोहित ने बनाए हैं सबसे अधिक रन

रोहित ने बनाए हैं सबसे अधिक रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने 511 रन बनाए हैं। लेकिन वह इस सीरीज में टीम के साथ नहीं है। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले केएल राहुल को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है। केएल राहुल के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 322 रन है, जबकि विराट कोहली ने 311 रन बनाए हैं। लेकिन ये तीनों ही खिलाड़ी इस सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे।

पंड्या के पास बेहतरीन मौका

पंड्या के पास बेहतरीन मौका

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या के पास ना सिर्फ अपनी कप्तानी दिखाने का मौका होगा। बल्कि बल्ले से बड़ा स्कोर अपने रिकॉर्ड को भी सुधारने का शानदार अवसर होगा। इस सीरीज में हार्दिक पंड्या के अलावा ऋषभ पंत, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों के पास भी अपनी काबिलियत दिखाने का भरपूर मौका होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस सीरीज में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+