IND vs NZ: 'हम जीत गए, हम जीत गए', टीम इंडिया की जीत पर झूमे फैंस, जश्न में डूबा भारत, देखें Video
IND vs NZ: आज कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया है। दुबई के मशहूर इंटनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर फतेह हासिल की है। आपको बता दें कि इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
टीम इंडिया इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग आतिशबाजियां फोड़ रहे हैं और सड़कों पर नाच-गा रहे हैं। हर तरफ केवल एक ही शोर है- हिंदुस्तान जिंदाबाद। लोग 'रोहित-रोहित', 'कोहली-कोहली' चिल्ला रहे हैं।

आपको बता दें कि आज का मैच बहुत ही रोमांचक रहा। एक वक्त तो लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से निकल गया, फैंस की सांसें ऊपर-नीचे हो रही थीं लेकिन भारत ने इस मैच में रोमांचक अंदाज में वापसी की और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कब्जा कर लिया।
भारत को मिला था 252 का टारगेट (IND vs NZ)
मालूम हो कि आज न्यूजीलैंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे और भारत को मिला था 252 का टारगेट दिया था। आपको बता दें कि जीत के बाद रोहित शर्मा नेविराट कोहली, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वरूण चक्रवर्ती की खुलकर तारीफ की तो वहीं दर्शकों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया।
'दर्शकों के प्यार ने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया' (IND vs NZ)
उन्होंने कहा, "मैं उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो यहां आए और हमारा समर्थन किया। यहां दर्शकों की संख्या शानदार रही, यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है लेकिन उन्होंने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया। हमें खेलते हुए देखने और उन्हें जीत दिलाने के लिए यहां जितने लोग आए, वह संतोषजनक था।"
ये थी आज की टीम (IND vs NZ)
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
- न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications