IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनी टीम इंडिया, जीत के बाद मैदान पर रोहित-कोहली ने खेली डांडिया
IND vs NZ Final Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। भारत की धमाकेदार जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा। फाइनल मैच में उन्होंने बल्ले से चौके-छक्कों की झड़ी लगाने का काम किया।
रोहित-कोहली ने खेली डांडिया (IND vs NZ Final Highlights)
इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहद खुश नजर आये। उन्होंने मैदान पर डांडिया खेलकर जीत का जश्न मनाया। फैंस भी रोहित-कोहली के इस डांस वीडियो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। फाइनल मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने छह विकेट गंवाकर 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रहा है भारत का सफर
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2002 में तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी, और यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ। हालांकि बारिश के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद, 2003 वनडे विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया से 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अपनी दूसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए एक यादगार जीत थी और टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई। भारत ने अब 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप पर भी कब्जा जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications