IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच, भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन? कैसे देखें लाइव
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की उपलब्धता को लेकर था। हालांकि बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि दाएं पैर में चोट के कारण ईशान इस मैच में नहीं खेलेंगे।
उनकी जगह दूसरे टी20 में उतरे वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलने की उम्मीद है। ईशान की जगह कवर के तौर पर टीम से जुड़े कुमार कुशाग्र भी टीम के साथ बने रहेंगे। दो मैच जीतकर लीड बना चुकी टीम इंडिया सीरीज जीत के करीब है, आज कीवी टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति है।

भुवनेश्वर कुमार और वैभव पर रहेंगी निगाहें
भारत ने पहले दोनों मैच चार विकेट से जीते हैं लेकिन गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुरुआती दो मुकाबलों में आठ ओवर में 99 रन दे चुके हैं और उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया है। वेलिंगटन में आज उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में आठ गेंदों पर चार रन ही बना सके थे। ईशान की गैरमौजूदगी में उनके पास अपनी जगह मजबूत करने का मौका होगा। न्यूजीलैंड की मुश्किलें भी कम नहीं हैं। तेज गेंदबाज मैट हेनरी बाकी सीरीज से बाहर हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे।
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 लाइव कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंगटन के में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 12 बजे होगा। इसका सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक सोनिलिव ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन?
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अंतिम एकादश का फैसला टॉस के समय ही स्पष्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications
