IND vs NZ: मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह ने रोकी न्यूजीलैंड की गाड़ी, 160 पर ऑल-आउट हुए कीवी

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला करते हुए 19.4 ओवर में ऑलआउट होकर 160 रन बनाए हैं। एक समय 190 तक के स्कोर की ओर बढ़ रही न्यूजीलैंड की गाड़ी को मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने रोक दिया जिन्होंने 4-4 विकेट आपस में बांटे।

Mohammed Siraj vs New Zealand

मैच की शुरुआत में बारिश के चलते टॉस में थोड़ी देरी हुई लेकिन उसके बाद पूरे 20 ओवर की पारी खेली गई जहां पर कीवी ओपनर डेवोन कोन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने बढ़िया अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया। न्यूजीलैंड को पारी की शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह ने फिन एलन के तौर पर एक बड़ी सफलता दिलाई थी। यह एक अंदर आती हुई गेंद थी जिस पर बल्लेबाज चूका और पैड पर लगने के बाद पगबाधा हो गया।

फिन एलन के 3 रन पर आउट होने के बाद मार्क चैपमैन भी सिराज की गेंद पर 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से फिर कोन्वे और फिलिप्स के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई जहां ग्लेन ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 54 रन बनाए। उनको भी सिराज ने आउट किया। इसके बाद भारत को अगले ही ओवर में एक और जमे हुए बल्लेबाज कोन्वे को चलता किया। उन्होंने 49 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली और अर्शदीप सिंह को एक और विकेट मिल गया।

Recommended Video

    IND vs NZ: Arshdeep Singh का करियर का Best Spell, कीवी टीम के खिलाफ कमाल | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    दो सेट बल्लेबाजों को आउट करने का मतलब था कि भारत ने मैच में वापसी की क्योंकि अगले बल्लेबाज जेम्स नीशम को सिराज ने बगैर खाता खोले आउट कर दिया। ये बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे सिराज की तीसरी सफलता थी। सिराज यहीं नहीं रुके क्योंकि उन्होंने मिशेल सेंटरन को भी 1 रन पर आउट करके चौथी सफलता हासिल की। इसके साथ ही सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

    ये वो समय था जब न्यूजीलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढहनी शुरू हो गई क्योंकि डेरिल मिशेल 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर अर्शदीप का तीसरा शिकार बने। फिर यॉर्कर किंग अर्शदीप सिंह ने अगली ही गेंद पर ईश सोढ़ी को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को 8वां झटका दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने एडम मिल्ने को डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर दिया। और टीम की हैट्रिक हो गई और अर्शदीप ने चार ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 पर ऑल आउट हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+