India vs New Zealand: भारत ने 1-0 से जीती सीरीज, बारिश के चलते टाई हुआ तीसरा T20I

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के चलते टाई हो गया है। इस मैच में कीवियों ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए थे जिसके जवाब में बारिश के द्वारा खेल रोके जाने तक भारत ने 9 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इस स्कोर के चलते मैच टाई हो गया और भारत ने 1-0 से ये सीरीज जीत ली क्योंकि श्रंखला का पहला मैच भी बारिश ने धो दिया था लेकिन दूसरे मैच में भारत ने मेजबान को 65 रनों की करारी शिकस्त दी थी।

India vs New Zealand 3rd T20I

इस मैच में भी भारत ने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बारिश को कहीं ना कहीं ध्यान में रखा क्योंकि आक्रामकता में विकेट गिरने के बावजूद रन गति को बढ़ाना जारी रहा लेकिन इससे पहले ऋषभ पंत ने एक ओपनर के तौर पर फिर से निराश किया। पंत 5 गेंदों पर 11 रन बनाकर दो चौके लगाकर चलते बने। उनको साउदी ने चलता किया। पंत को अगले ओपनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है लेकिन यह प्रयोग कारगार नहीं दिख रहा है।

इससे पहले ईशान किशन 11 गेंदों पर 10 रनों की धीमी पारी खेलकर मिल्ने का शिकार हो चुके थे और भारत 21 रनों पर अपने ओपनरों को गंवा चुका था। अगला बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा जो शॉर्ट बॉल पर गोल्डन डक का शिकार बने और फैंस का गुस्सा निश्चित तौर पर बढ़ा होगा कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठाया गया है।

इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ तूफानी प्रहार किए लेकिन उनको व सूर्यकुमार यादव को किस्मत का साथ भी मिला पर ये ज्यादा देर तक नहीं चला क्योंकि एक चौका व छक्का लगाने वाले स्काई इस बार 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर टिके हुए और दीपक हुड्डा 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। तभी बारिश के चलते 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन का स्कोर हो चुका था जो डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मैच के रिजल्ट के लिए टाई था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+