IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, फिर नहीं मिला संजू सैमसन को मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में हो रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को बैटिंग करने पर मजबूर होना पड़ा। इस मुकाबले में दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
India vs New Zealand 3rd ODI Toss: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भी बारिश के चलते टॉस में देरी हुई। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में हो रहे इस मैच में टॉस से पहले बारिश हुई और गीली ऑउटफील्ड के कारण टॉस थोड़ी देर से शुरू हुआ जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत आज भी उसी टीम के साथ उतरा है जो पिछले मैच में थी यानी संजू सैमसन को फिर से मौका नहीं दिया गया है उनकी जगह पर छठे गेंदबाजी विकल्प को ध्यान में रखकर टीम दीपक हुड्डा को खिला रही है। उमरान मलिक एक बार फिर से टीम में होंगे जिनके साथ अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर होंगे। उमरान और अर्शदीप ने इसी टूर पर वनडे डेब्यू किया है।
धवन ने कहा कि हम जीत के माइंडसेट के साथ खेलने जा रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में रिलेक्स माहौल है और हम प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं। इस विकेट पर ज्यादा घास है तो हम भी गेंदबाजी का फैसला करते। अब हमें बेहतर बैटिंग करनी होगी। शुबमन और सूर्या ने पिछले गेम में बढ़िया बैटिंग की थी। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।
इस मुकाबले से पिछला मैच बारिश ने धो दिया था क्योंकि मैच के 13वें ओवर से आगे की पारी नहीं हो पाई थी। श्रंखला का पहला मैच कीवी टीम जीतने में कामयाब रही थी। ऐसे में शिखर धवन एंड कंपनी इस मुकाबले की जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करके विजयी नोट पर अभियान को खत्म करना चाहेगी क्योंकि हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 की सफलता देखी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन












Click it and Unblock the Notifications