IND vs NZ: रोहित शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कहा शतक नहीं लग रहा इसकी मुझे परवाह नहीं

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को दूसरे वनडे मैच में हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. सीरीज में एक मैच बाकी है.

Rohit Sharma

IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय टीम ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया दूसरा वनडे एकतरफा बना दिया। टीम इंडिया ने इस मैच को आसानी से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा ने भी फिफ्टी जड़ी। भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर रोहित शर्मा ने अहम बातों का जिक्र किया है। रोहित शर्मा ने खुद के खेल को लेकर भी एक बयान दिया है।

रोहित ने की गेंदबाजों की तारीफ

रोहित ने की गेंदबाजों की तारीफ

पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों ने शानदार काम किया है। हमने उनसे जो भी कहा, वह करके दिया है। इस तरह की सीम मोमेंट आप इंडिया से बाहर ही देखते है। इन लोगों के पास काफी शानदार कौशल है और ये मेहनत करते हैं। इसका इनाम उनको मिला, यह देखकर अच्छा लगा। हमें जब कल अभ्यास किया था तो गेंद लाइट्स में घूम रही थी। न्यूजीलैंड टीम अगर 250 रन बनाती तो हमारे लिए इसका पीछा करना मुश्किल होता। पिछले मैच में हमने पहले बैटिंग की थी इसलिए इस बार खुद को चुनौती देते हुए फील्डिंग करना का आइडिया था। इंदौर में क्या करेंगे, इसका निर्णय अभी नहीं लिया है।

तेज खेलने का प्रयास करता हूँ

तेज खेलने का प्रयास करता हूँ

रोहित शर्मा ने कहा कि मैं अपने गेम को बदलते हुए गेंदबाजों को निशाना बनाने का प्रयास करता हूँ। यहाँ अहम चीज है। मैं जनता हूँ कि मेरे बल्ले से अहम स्कोर नहीं आए हैं लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। शमी और सिराज की गेंदबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि दोनों लम्बा स्पेल करना चाहते थे लेकिन मैंने उनको यह याद दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भी होनी है। हमें ध्यान रखना होगा।

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

पहले मैच में कीवी टीम को 12 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया के पास रायपुर में सीरीज जीतने का अच्छा मौका था और ऐसा ही देखने को मिला। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 108 रनों का मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रोहित शर्मा ने फिफ्टी जमाई। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी 40 रनों की नाबाद पारी खेली। सीरीज में एक मैच और होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+