पहला विकेट T20 क्रिकेट ने दिलाया, दूसरा मौका खुद कमाया, वाशिंगटन ने लपका इतना 'सुंदर' कैच- VIDEO
ये इतना पेचीदा कैच था कि अंपायर ने कैच लेने वाले की चपलता का सलाम करते हुए सॉफ्ट सिग्नल तो आउट दिया लेकिन किसी मार्जिन ऑफ एरर से बचने के लिए तीसरे अंपायर को मामला सौंप दिया। कैच की डिटेल्स और वीडियों यहां देखिए।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेल रही है जहां पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया वनडे में मिली क्लीन स्वीप के बाद ये सीरीज खेलने आ रही है। टी20 में स्विच करने का मतलब है अधिक युवा टीम, अधिक एनर्जी, अधिक दमखम और दांतों तले अंगुली दबाने वाली फील्डिंग! ये सब नजारें रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडिय में देखने को मिले।

फिन एलन पहले शिकार
यहां पर कीवियों ने ओपनिंग में फिन एलन और डेवॉन कोन्वे को ओपनिंग पर उतारा। एलन तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल की जगह ली है। इस बार भी उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाकर दिलकश शॉट्स लगाए लेकिन इस पारी का अंत सूर्यकुमार यादव ने कैच लेकर किया। ये न्यूजीलैंड की पारी का पांचवां ओवर चल रहा था जब सुंदर अपना दूसरा ओवर फेंकने के लिए आए। उन्होंने पूरे ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी से लगा ही था कि विकेट इनाम में अब मिलना ही चाहिए और उन्होंन दूसरी ही गेंद पर इसको भी पाया जब फिन एलन गेंद को उड़ाने के फेर में डीप मिड पर सूर्या को कैच थमा बैठे। उन्होंने 23 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली।

फिर एक अद्भुत कैच
इसके बाद सुंदर ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट लिया लेकिन उन्होंने इसको अवॉर्ड में नहीं पाया बल्कि खुद ही हॉफ चांस को पूरे मौके में तब्दील करके भारत को दूसरी सफलता दिला दी। आउट होने वाले बल्लेबाज थे मार्क चैपमैन जिन्होंने खाता भी नहीं खोला और गेंदबाज को ही कैच थमा बैठे पर कैच कतई आसान नहीं था। ये इतना पेचीदा था कि अंपायर ने कैच लेने वाले की चपलता का सलाम करते हुए सॉफ्ट सिग्नल तो आउट दिया लेकिन किसी मार्जिन ऑफ एरर से बचने के लिए तीसरे अंपायर को मामला सौंप दिया। सुंदर ने कैच करने के लिए अपने फॉलो-थ्रू में दाई और छलांग लगाकर कैच लपका। मामला करीबी था पर उन्होंने गेंद को जमीन से टच नहीं होने दिया और थर्ड अंपायर का आउट सिग्नल स्क्रीन पर फ्लैश होने लगा।
यहां देखें वीडियो-
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत- ईशान किशन (W), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप, उमरान, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (w), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (c), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications