IND vs NZ: कॉनवे और डैरिल मिचेल के अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
न्यूजीलैंड की धाकड़ शुरुआत के बाद भारत ने कुछ विकेट झटके लेकिन डेवोन कॉनवे और मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग की।

IND vs NZ 1st T20I: रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कीवी टीम की अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने वापसी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने फिफ्टी जमाई। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओस को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और फिन एलेन ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की भागीदारी की। इस बीच एलेन 23 गेंदों में 35 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार हो गए, यह साझेदारी टूट गई। मार्क चैपमैन को वॉशिंगटन सुंदर ने आते ही पवेलियन भेज दिया। उन्होंने खुद की गेंद पर चैपमैन का कैच पकड़ लिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। उनके बाद ग्लेन फिलिप्स भी 17 रन बनाकर चलते बने।
डेवोन कॉनवे ने इंदौर वनडे में खेली गई शतकीय पारी वाली फॉर्म रांची में भी दिखाई। वह एक छोर से खड़े रहे और रन बनाते चले गए। कॉनवे ने न केवल स्कोर आगे बढ़ाया, बल्कि 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी कर दी।
कॉमनवे 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मोर्चा डैरिल मिचेल ने संभाला और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 30 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 59 रन की पारी खेलने में सफल रहे। मिचेल के बल्ले से 5 छक्के और 3 चौके देखने को मिले। अंतिम ओवर में अर्शदीप ने 27 रन दिए, भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर थे, उनको 2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- ईशान किशन (W), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप, उमरान, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (w), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (c), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर












Click it and Unblock the Notifications