T20 सीरीज के आगाज के साथ बुमराह की वापसी का धमाका, कमबैक करते ही तोड़ी आयरलैंड की कमर
Jasprit Bumrah Comeback: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज बड़े धमाके के साथ शुरू हो चुकी है, जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम की कमर तोड़ दी है।
ये मैच डबलिन के द विलेज क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह की वापसी के चलते बहुत ही चर्चित था। मैच में लेकर मैच को लेकर बनी हाइप भी बिल्कुल ठीक साबित हुई, क्योंकि बुमराह ने आते ही आयरलैंड के दो विकेट लेकर विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी।

बुमराह ने पहले ओपनिंग बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी को चार रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया और फिर विकेटकीपर लॉकरेन टकर को 0 रन पर संजू सैमसन के हाथों आउट कराया।
भारतीय कप्तान की इस बेहतरीन वापसी के चलते आयरलैंड के टीम के बाकी बल्लेबाज भी लड़खड़ा गए। बुमराह करीब सवा तीन सौ दिन बार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी कर रहे हैं। इस मैच में बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी वापसी कर रहे हैं। हालांकि बुमराह के सामने प्रसिद्ध की वापसी के बारे में अधिक बातें नहीं हो रही थी लेकिन इस गेंदबाज में कितना दम है, यह उन्होंने ताजा मुकाबले में दिखाया।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli: 15 साल के करियर में विकटों के बीच 500KM दौड़ चुके हैं विराट कोहली, पढ़ें ये रिपोर्ट
पीठ की तकलीफ से जूझने वाले कृष्ण ने भी अपनी सर्जरी कराई है और इत्तेफाक से उनकी भी वापसी इसी मैच में हुई, जहां उन्होंने अपने शुरुआती स्पैल में हैरी टेक्टर और जॉर्ज डॉकरेल जैसे खिलाड़ियों के विकेट लेकर आयरलैंड की बची-खुची अच्छी उम्मीदें भी काफी कम कर दी है।
रवि बिश्नोई को भी एक अहम विकेट मिला है जब उन्होंने पॉल स्टर्लिंग जैसे अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान को 11 रनों के स्कोर पर गूगली गेंद पर बोल्ड कर दिया। खबर लिखे जाने तक इन तीनों गेंदबाजों के हिस्से में 2-2 विकेट आ चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications