Virat Kohli: 15 साल के करियर में विकटों के बीच 500KM दौड़ चुके हैं विराट कोहली, पढ़ें ये रिपोर्ट
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 15 साल पहले आज ही के दिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल-दर-साल कोहली ने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर निरंतरता का एक शानदार उदाहरण पेश किया, यही कारण है कि कोहली आधुनिक क्रिकेट युग के सबसे प्रतिष्ठित बल्लेबाजों में से एक हैं। इस बीच कोहली से जुड़ा एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है।
मैदान पर कोहली के सहज शॉट्स ने उनके प्रशंसकों के दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है, वहीं विकेटों के बीच उनकी शानदार दौड़ ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग कर दिया है। दरअसल, फिटनेस के प्रति कोहली का समर्पण उनकी अद्भुत दौड़ में झलकता है।

कोहली ने विकटों के बीच कुल 510 किमी दौड़ लगाई
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने हाल ही में एक आंकड़े का खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि कोहली ने अपने करियर में अभी तक विकेट के बीच दौड़ के जरिए ही क्रिकेट पिच पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। इस दूरी में उन्होंने बिना किसी बॉउंड्री के 13,748 रन 277 किमी भागकर बनाए हैं और अपने साथी बल्लेबाजों के लिए कोहली ने 233 किमी दौड़ लगाई है। कोहली ने कुल लगभग 510 किमी दौड़ लगाई है।
विराट के नाम 25,000 से अधिक रन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में 25,000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कोहली की विकेटों के बीच दौड़ की ताकत का सबसे यादगार प्रदर्शन 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान देखने को मिला था, जहां विकेटों के बीच तेजी से चार रनों ने उनकी शानदार फिटनेस को प्रदर्शित किया।
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर दिलाई थी जीत
कोहली ने 18 अगस्त, 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट के प्रति कोहली की अटूट प्रतिबद्धता सभी को आकर्षित करती रहती है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी हालिया पारी ने हर क्रिकेट प्रशंसक के दिल पर लंबे समय तक प्रभाव डाला, जहां उन्होंने शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ अकेले दम पर भारत को मैच जिताया।
एशिया और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
एशिया कप और विश्व कप सामने आने के साथ, भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि हम सुपरफिट और इन-फॉर्म कोहली को हमेशा की तरह पिच के चारों ओर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए देख सकें।












Click it and Unblock the Notifications