हार के बाद भी जीता गर्लफ्रेंड का दिल, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज- VIDEO
हम बात कर रहे हैं हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाज किंचित शाह (Kinchit Shah) की। मैच के बाद किंचित ने ऐसा कुछ किया, जिसके बाद वो रातोंरात सोशल मीडिया की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गए।
दुबई, 1 सितंबर: बुधवार को एशिया कप में टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला खेला गया, जहां टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराया। कहने को मुकाबला भले ही भारत ने जीता हो, लेकिन दिल हॉन्ग कॉन्ग की टीम खासतौर पर उनका एक खिलाड़ी जीतने में सफल रहा। हम बात कर रहे हैं हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाज किंचित शाह (Kinchit Shah) की। मैच के बाद किंचित ने ऐसा कुछ किया, जिसके बाद वो रातोंरात सोशल मीडिया की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गए।
Recommended Video

मैदान पर GF को किया प्रपोज
दरअसल, मैच के बाद किंचित ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। मैच में मिली हार के बाद किंचित ड्रेसिंग रूम के जरिए स्टैंड में पहुंचे। जहां उनकी गर्लफ्रेंड मैच देख रही थी। किंचित अचानक से अपनी GF से मिले और उनको देखकर उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें गले से लगाना चाहती थी, लेकिन वो तुरंत घुटने के बल बैठ गए।

दो बार पूछा Will You Marry Me?
जैसे ही किंचित शाह घुटने पर बैठे उनकी गर्लफ्रेंड समेत स्टेडियम में मौजूद सभी लौग हैरान रह गए। शाह ने गर्लफ्रेंड से पूछा Will You Marry Me? किंचित की बातों पर उनकी गर्लफ्रेंड को भरोस नहीं हो पा रहा था। शाह ने फिर पूछा Will You Marry Me?.. इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने हंसते हुए बोला 'Of Course!..' किंचित खुशी से झूम उठे और अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने जोर से तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
She said YES! 😍💍
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) August 31, 2022
A heartwarming moment where Hong Kong's @shah_kinchit95 proposed to his SO after playing a big match against India 🥰
A huge congratulations to the happy couple. We wish you all the joy and happiness in your new life together ❤️#AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/CFypYMaPxj

मुंबई से हैं किंचित
26 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज किंचित शाह भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ है। हालांकि, इसके बाद वो हॉन्ग कॉन्ग जाकर बस गए और फिर वही के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेलने लगे। पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर उन्होंने इसे जीवन भर के लिए यादगार बना लिया है। मैच में भारत के खिलाफ वो 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी लगाया।

40 रन से मिली हार
मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 192-2 का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, जबकि विराट कोहली भी 59 के स्कोर पर नाबाद रहे। हॉन्ग कॉन्ग 193 रन तो नहीं बना सकी, लेकिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने हार बिल्कुल नहीं मानी। हॉन्ग कॉन्ग ने 152-5 का स्कोर बनाया। बाबर हयात (41) टॉप स्कोरर रहे।









Click it and Unblock the Notifications