IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन, गावस्कर, द्रविड़ और कोहली के क्लब में शामिल

IND vs ENG: भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। इंग्लैंड के गेंदबाजों की अगर किसी ने धज्जियां उड़ाई है, तो वह जायसवाल ही हैं। रांची टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान जायसवाल ने एक बार फिर धमाका कर दिया।

जायसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के अलावा एक ऐसी लिस्ट में अपना नाम शामिल कराया है, जिसमें सभी दिग्गज शामिल हैं। 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने अपने रनों का आंकड़ा 600 पार पहुंचा दिया है।

ind vs eng

इस दौरान उनके बल्ले से 2 बार दोहरे शतक देखने को मिले हैं। एक टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में जायसवाल का नाम दर्ज हो गया है। इस लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन, गैरी सोबर्स, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सुनील गावस्कर जैसे बड़े नाम हैं।

भारत की तरफ से जायसवाल 5वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट सीरीज में 600 से का आंकड़ा हासिल किया है। गावसकर ने दो बार ऐसा कारनामा किया है। 1971 और 1978 में उनके बल्ले से 600 से ज्यादा रन आए थे। विराट कोहली ने 2014, 2016 और 2017 में ऐसा किया था। दिलीप सरदेसाई ने 1971 और राहुल द्रविड़ ने 2002 में यह कार्य किया था।

एक वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के जड़ने के मामले में जायसवाल ने वीरेंदर सहवाग का कृतिमान ध्वस्त कर दिया। उनके नाम अब 23 छक्के हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल अपने 1000 रनों के आंकड़े से महज 66 रन दूर है। इस सीरीज में वह इसे हासिल कर सकते हैं।

रांची टेस्ट में भारतीय टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए लेकिन जायसवाल एक छोर पर खड़े रहे और 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम का स्कोर 7 विकेट पर 219 रन था। इंग्लैंड की टीम अच्छी स्थिति में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+