IND vs ENG: रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने क्यों नहीं आये? जानिए इसका कारण
IND vs ENG: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच में धांसू प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 477 रन बनाकर इंग्लैंड के ऊपर बड़ी लीड हासिल कर ली है। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारियां देखने को मिली।
इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान रोहित शर्मा फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। इसके पीछे एक कारण भी रहा है। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के नहीं आने को लेकर एक अहम जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है।

रोहित शर्मा के फील्डिंग में नहीं आने का कारण उनकी पीठ में कुछ समस्या है। बोर्ड ने बताया है कि पीठ में जकड़न के कारण रोहित शर्मा मैदान पर नहीं आये हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान उपकप्तान जसप्रीत बुमराह के हाथों में आई।
दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के लिए आने के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर से इंग्लैंड को झटके दिए। अश्विन ने नई गेंद से कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड के दोनों ओपनरों को वापस पवेलियन की राह दिखा दी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले पर अपनी पूरी पकड़ बना ली है।
तीसरे दिन के खेल में कुलदीप यादव को जेम्स एंडरसन ने अपना 700वां टेस्ट शिकार बनाया। कुलदीप के बाद बुमराह भी अंतिम विकेट के रूप में औए हो गए। बशीर ने उनको आउट करते हुए अपने 5 विकेटों का आंकड़ा पूरा कर लिया। शुरुआती आधे घंटे में ही भारत के दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौटे गए। बाद रविचंद्रन अश्विन ने ओली पोप को भी चलता किया।












Click it and Unblock the Notifications