IND vs ENG: कौन है वह पाकिस्तानी जिसे इंग्लैंड से खेलने के लिए नहीं मिला भारत का वीजा? क्या है इसका कारण
IND vs ENG: भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम आने वाली है। सफेद गेंद सीरीज के लिए टीम इंडिया को भारत दौरा करना है और बाद में चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान रवाना होना है। भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लिश टीम सबसे पहले टी20 सीरीज में खेलेगी।
टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज काफी अहम मानी जा सकती है। चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के हिसाब से वनडे सीरीज खास है। इस बीच इंग्लैंड के एक प्लेयर का वीजा मामला अटक गया है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी मूल के एक इंग्लिश खिलाड़ी को वीजा नहीं मिल पाया है। स्थिति को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस प्लेयर का फ्लाईट टिकट भी कैंसल कर दिया है। अब भारत दौरे पर आना इस प्लेयर के लिए थोड़ा मुश्किल हो गया है।
कौन है वह खिलाड़ी (IND vs ENG)
इस खिलाड़ी का नाम साकिब महमूद है। जिसको अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। 27 वर्षीय यह खिलाड़ी भारत दौरे पर आने वाला था। हालांकि ईसीबी ने इस बारे में फ़िलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है। इंग्लैंड टीम अगर वहां से निकल जाती है, तो साकिब का आना मुमकिन नहीं होगा।
क्या ऐसा पहली बार हुआ (IND vs ENG)
इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। 2024 में इंग्लैंड टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरा किया था। उस समय भी पाकिस्तानी मूल के दो प्लेयर्स को वीजा नहीं मिला था। देरी के बाद वीजा मिला था। उस दौरे पर इंग्लिश टीम के साथ शोएब बशीर और रेहान अहमद को वीजा देरी से मिला था।
तीनों फॉर्मेट में खेल चुका खिलाड़ी
शाकिब महमूद को इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूप में खेलने का मौका मिला है। टेस्ट क्रिकेट में वह 2 मैच खेलकर 6 विकेट लेने में सफल रहे हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में शाकिब महमूद ने 9 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किये हैं। टी20 के 18 मैचों में शाकिब को 18 विकेट मिले हैं। वाह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications