IND vs ENG: कब होगी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित? जानिए कहां अटका हुआ है मामला

IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम अब कुछ नए अंदाज में दिखाई देने वाली है। भारतीय टीम का नया कप्तान भी सामने आने वाला है। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की घोषणा के लिए बैठकों का दौर जारी है, कुछ नए नाम भी शामिल हो सकते हैं।

अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सामने अब एक मुश्किल टास्क कप्तान का चयन करना है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कप्तान किसी ऐसे खिलाड़ी को बनाया जाएगा, जो सभी मैचों के लिए उपलब्ध हो सके। रिपोर्ट्स के अनुसार दो नामों में से किसी एक पर मुहर लगेगी।

ind vs eng

ऋषभ पंत और शुभमन गिल में से कोई एक टीम इंडिया का कप्तान बन सकता है। चयन समिति में दोनों के नामों पर सर्वसम्मति नहीं बनने की खबरें सामने आई हैं। कुछ सदस्य पंत को कप्तान देखना चाहते हैं, वहीं कुछ चयनकर्ताओं का मत शुभमन गिल की तरफ माना जा रहा है।

आने वाले दिनों में सबसे पहले कप्तान की गुत्थी सुलझानी होगी। इसके बाद ही टीम की घोषणा की जाएगी। बुमराह इस रेस में शामिल नहीं है, उनको सीनियर होने के नाते जिम्मेदारी दी जा सकती थी। कप्तान का मामला उलझने की वजह से ही टीम इंडिया की घोषणा भी नहीं हो पा रही है।

कब होगी टीम इंडिया की घोषणा

आने वाले कुछ ही दिनों में टेस्ट टीम का कप्तान और अन्य प्लेयर्स की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा भारतीय टीम को एक नया उपकप्तान भी मिल सकता है। मई के चौथे सप्ताह की शुरुआत में इंग्लैंड जाने वाले प्लेयर्स के घोषणा की जा सकती है। मामला कप्तान के ऊपर ही अटका हुआ है, इसे सुलझाने के एक-दो दिन में ही टीम घोषित कर दी जाएगी।

रोहित-कोहली की जगह कौन

टीम इंडिया में करुण नायर और साई सुदर्शन को शामिल किया जा सकता है। नायर पहले टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। रोहित और कोहली के जाने से खाली हुई जगहों को भर पाना आसान काम तो नहीं है। मिडिल ऑर्डर में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को खिलाने का फैसला सही हो सकता है।

बुमराह के ऊपर दबाव रहेगा

तेज गेंदबाजी विभाग के ऊपर भी ध्यान देना होगा। आईपीएल में शमी और सिराज बेहतर नहीं रहे हैं। बुमराह के ऊपर दबाव रहेगा। हर्षित राणा और नितीश रेड्डी का सपोर्ट बुमराह को मिल सकता है। ऑल राउंडर पेसर्स के ऊपर ध्यान दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+