IND vs ENG 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच, भारत-इंग्लैंड फिर टक्कर को तैयार

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। टीम इंडिया के लिए यह शानदार शुरुआत है। हले दो मैचों में जीत हासिल करना हमेशा टीम के मनोबल को ऊंचा करता है। अब दोनों टीमों के बीच राजकोट में तीसरा टी 20 मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

भारत ने जीता दूसरा मैच (IND vs ENG 3rd T20)

दूसरे टी 20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया और 166 रनों का पीछा करते हुए दो विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। तिलक वर्मा भारत के लिए स्टार रहे, जिन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा की संयमित पारी ने भारत को मुश्किल हालात से उबरने और जीत की ओर बढ़ने में मदद की।

IND vs ENG 1

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया निराश

जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की अगुआई में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की। लेकिन अंत में बाजी भारतीय बल्लेबाजों ने मार ली। ऐसे में मेहमान टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैचों में स्पिन के आगे कमजोर नजर आई है। ऐसे में टीम की कोशिश स्पिन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

कब और कहां होगा तीसरा मैच

तीसरा टी20 मंगलवार 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भिड़ेंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 भी शाम सात बजे से खेला जाएगा वहीं मुकाबले का टॉस साढ़े छह बजे होगा।

नीतीश रेड्डी हुए चोटिल

शुक्रवार को नेट्स सेशन के दौरान नितीश रेड्डी को साइड स्ट्रेन हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि रेड्डी बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाएंगे। उन्हें लगभग चार सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी। नितीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+