IND vs ENG: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त, चेन्नई में गरजा बल्ला
IND vs ENG Tilak Varma: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने चेन्नई में दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। भारत की दो विकेट की रोमांचक जीत में तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने इस दौरान विराट कोहली के भारत के रिकॉर्ड और बिना आउट हुए टी20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
तिलक वर्मा ने छोड़ा कोहली को पीछे (IND vs ENG Tilak Varma)
तिलक वर्मा ने बिना आउट हुए लगातार चार टी20 पारियों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बनने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने इस दौरान कुल 318 रन बनाए। तिलक वर्मा ने विराट कोहली (258), संजू सैमसन (257), रोहित शर्मा (253) और शिखर धवन (252) के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया है।इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के नाम था, जिन्होंने बिना विकेट खोए 271 रन बनाए थे। चैपमैन के बाद सर्वकालिक सूची में श्रेयस अय्यर (240), आरोन फिंच (240) और डेविड वार्नर (239) हैं।

जबरदस्त फॉर्म में तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने अपनी पिछली तीन टी20 पारियों में 19*, 120* और 107* रन बनाए थे। उन्होंने चेपॉक में 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर एक और मास्टर क्लास प्रदर्शन किया। उनकी इस पारी ने अकेले दम पर भारत को पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त दिला दी और बिना आउट हुए टी20 में उनके स्कोर को 318 रन तक पहुंचा दिया।
जानिए कैसा रहा है करियर
तिलक वर्मा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार शुरुआत की है और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से उनका बल्लेबाजी औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही दमदार रहा है। तीन अर्धशतक और दो शतक साथ ही एक नाबाद 120 रन की पारी ने तिलक वर्मा को एक अलग बल्लेबाज बनाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications