Peddi OTT Release: थिएटर में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी रामचरण की 'पेड्डी', कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
Peddi OTT Release: साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म 'पेड्डी' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जिससे उन दर्शकों की खुशी दोगुनी हो गई है जो किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे।
बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाका करने को तैयार 'पेड्डी'
फिल्म पेड्डी की डिजिटल रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और अब आखिरकार इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। ऐसे में रामचरण के फैंस एक बार फिर इस फिल्म का रोमांच अपने घरों में बैठकर महसूस कर सकेंगे।

नेटफ्लिक्स पर होगी फिल्म की स्ट्रीमिंग
'पेड्डी' के डिजिटल राइट्स पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के पास हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। घोषणा के अनुसार 'पेड्डी' आगामी 9 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे इसकी पहुंच और भी बड़े होने की उम्मीद है।
किन भाषाओं में रिलीज होगी 'पेड्डी'?
नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक फिल्म 'पेड्डी' तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। हालांकि हिंदी दर्शकों के लिए अभी थोड़ा इंतजार बाकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने संकेत दिया है कि हिंदी संस्करण भी बाद में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में हिंदी भाषी दर्शक फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
सिनेमाघरों में रहा शानदार प्रदर्शन
-4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए खुद को साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर लिया था। फिल्म ने भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया और करोड़ों रुपये का कारोबार अपने नाम किया।
-ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 340 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इसने प्रभावशाली कमाई दर्ज की। यही वजह रही कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करती रही।
रामचरण की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल
फिल्म 'पेड्डी' की सफलता में सबसे बड़ा योगदान रामचरण की अभिनय क्षमता को माना जा रहा है। उनके किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी सराहा। कहानी के भावनात्मक और एक्शन से भरपूर पहलुओं ने भी दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया। इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना हैं। इस मूवी में रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विवादों में भी रही थी फिल्म
फिल्म अपनी रिलीज के दौरान कुछ विवादों की वजह से भी चर्चा में रही थी। खास तौर पर जाह्नवी कपूर से जुड़े कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। मामला बढ़ने के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिक्रिया दी थी। बाद में संबंधित सीन्स में बदलाव किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद विवाद धीरे-धीरे शांत हो गया।
ओटीटी पर कैसी रहेगी फिल्म की दूसरी पारी?
सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद अब सभी की नजर फिल्म की OTT परफॉर्मेंस पर है। रामचरण की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत फैन फॉलोइंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पेड्डी को शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा। खासकर वह दर्शक जो थिएटर तक नहीं पहुंच पाए थे, अब इस फिल्म को अपने परिवार के साथ घर बैठे देखने का आनंद ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications